13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympic 2024: देश की पहली विधायक, जो ओलंपिक खेलों में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानें Shreyasi Singh की पूरी कहानी

Shreyasi Singh Medals: श्रेयसी सिंह ने ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था तो उसी साल एशियन गेम्स डबल ट्रैप टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।

less than 1 minute read
Google source verification
Shreyasi Singh

Shreyasi Singh Confirms Olympics 2024 Ticket: बिहार के जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक में निशाना साधेंगी। पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है। जमुई विधानसभा की विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेल में शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। ऐसे में जमुई विधायक अब ओलंपिक गेम में मेडल पर निशाना साधेंगी। श्रेयसी सिंह बिहार की पहली एथलीट बन गई हैं, जिसका चयन ओलंपिक के लिए हुआ है। जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के पेरिस ओलंपिक में चयन होने पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

2018 में जीत चुकी हैं अर्जुन अवॉर्ड

श्रेयसी सिंह ने ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया था। उसी वर्ष उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में इंचियोन में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में शगुन चौधरी और वर्षा वर्मन के साथ कांस्य पदक जीता था। साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की वूमेन डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर श्रेयसी सिंह ने कब्जा जमाया था। इसी साल श्रेयसी सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। श्रेयसी सिंह 2020 में भाजपा में शामिल हुईं। पार्टी ने उन्हें जमुई सीट से उतारा और उन्होंने यहां भी जीत का परचम लहराया।

पेरिस से पदक लाने की आस

Patrika.com से बात करते हुए श्रेयस सिंह ने कहा, "ये वाकई खुशी की बात है और काफी अच्छा लग रहा है। ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करना किसी भी एथलीट के लिए गर्व की बात होती है और मैं पेरिस खेलों में अपना 100 प्रतिशत देने के लिए उत्सुक हूं और चाहती हूं कि मैं देश को गौरवान्वित करूं।"

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद भारत दूसरे स्थान पर, 2 बार की विश्व विजेता वेस्टइंडीज आखिरी स्थान पर खिसकी