
India vs Australia Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रलिया को ओलंपिक खेलों में 52 सालों के लंबे इंतजार के बाद हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को भारतीय टीम के कप्तान के 2 गोल की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम अंतिम 8 में पहुंच गई। हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने भी क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर में 2-0 के बढ़त बना ली थी। हालांकि दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और एक गोल कर अंतर को कम करने की कोशिश की।
तीसरे क्वार्टर में कांटे की टक्कर रही और लेकिन भारत ने कप्तान हरमनप्रीत की मदद से एक और गोल कर 3-1 की बढ़त ले ली। आखिरी क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल किया और भारत ने 52 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने किया तो आखिरी के दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में बेल्जियम के खिलाफ मिली हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पूल बी के मैच में 3-2 से हरा दिया है। यह भारत का अंतिम पूल मैच था। यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने दो और अभिषेक ने एक गोल किया। भारतीय हॉकी टीम ने इससे पहले ओलंपिक में 1972 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए यह ग्रुप काफी कठिन था, क्योंकि बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो मजबूत टीमों के साथ मुकाबला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को भारत के लिए बड़ी बाधा माना जा रहा था। इस जीत से अब निश्चित तौर पर भारतीय हॉकी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
भारत ने इससे पहले पूल बी में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर की थी। इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से मैच ड्रा किया था। इसके बाद आयरलैंड को 2-0 से मात दी थी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद क्वार्टरफाइन में प्रवेश कर लिया है।
Updated on:
02 Aug 2024 06:39 pm
Published on:
02 Aug 2024 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
