9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका पोलः 90 फीसदी से ज़्यादा सोशल मीडिया यूज़र्स की राय – धोनी सर्वश्रेष्ठ IPL कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवाल सोशल मीडिया यूजर्स महेंद्र सिंह धोनी को मानते हैं सर्वकालिक महान कप्तान

2 min read
Google source verification
पत्रिका पोलः 90 फीसदी से ज़्यादा सोशल मीडिया यूज़र्स की राय - धोनी सर्वश्रेष्ठ IPL कप्तान

पत्रिका पोलः 90 फीसदी से ज़्यादा सोशल मीडिया यूज़र्स की राय - धोनी सर्वश्रेष्ठ IPL कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक बहस छिड़ गई है।

सवाल यह है कि महेंद्र सिंह धोनी सर्वकालिक महान कप्तान हैं कि नहीं? इस सवाल पर अधिकांश सोशल मीडिया यूजर्स और क्रिकेट प्रेमियों ने धोनी के पक्ष में वोट किया है।

इस सवाल को लेकर पत्रिका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन पोल किया।

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों पर बड़ा आतंकी हमला, CRPF के तीन जवान शहीद

ऑनलाइन पोल में पत्रिका ने पूछा 18 अप्रैल 2008 को IPL T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। क्या आप मानते हैं कि पिछले 12 वर्षों के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को सर्वश्रेष्ठ IPL कप्तान साबित किया है?

इस सवाल के जवाब में यूजर्स को हां, नहीं और पता नहीं का बटन दबाना था। आपको जानकर हैरानी होगी कि फेसबुक पर पत्रिका के इस पोल में 90.5 प्रतिशत यूजर्स का जवाब हां था।

यानी वो धोनी को सर्वश्रेष्ठ आईपीएल कप्तान मानते हैं। जबकि 7.1 प्रतिशत यूजर्स ने इस पर अपनी असहमति जताई। 2.4 प्रतिशत को इस विषय में जानकारी नहीं है।

दिल्ली: जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना पॉजिटिव, पूरा इलाका सील

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना का खतरा, सफाईकर्मी के रिश्तेदार की मौत के बाद पूरा इलाका सील

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से भारतीय टीम के लिए नहीं खेल रहे हैं। जुलाई में वल्र्ड कप में मिली हार के बाद धोनी ने 2 महीने के ब्रेक पर जाने की घोषणा की थी।

अब धोनी 10 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके चलते बीसीसीआई ने उनको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है।

अब चूंकि धोरी इतने लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं तो उनके संन्यास को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि माही ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

अब धोनी आखिरी बार आईपीएल 2020 पहले चेन्नई में सीएसके के साथ जुड़कर प्रैक्टिस करते दिखे थे।