6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Peng Shuai मामले को लेकर WTA ने लिया कड़ा फैसला, चीन में होने वाले सभी टूर्नामेंट स्थगित

WTA यानि महिला टेनिस संघ ने हांगकांग सहित चीन में होने वाले सभी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंटों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है.

1 minute read
Google source verification
peng_shuai

पेंग शुआई

WTA यानि महिला टेनिस संघ ने हांगकांग सहित चीन में होने वाले सभी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंटों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. इसकी घोषणा डब्ल्यूटीए ने की है. WTA ने यह फैसला चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ( Peng Shuai ) द्वारा चीन के एक पूर्व प्रधानमंत्री पर यौन उत्तपीड़न के आरोपों और उनकी जांच नहीं करने के बाद उठाया है.

पेंग शुआई ने सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया था कि उनके साथ चीन के एक पूर्व राजनेता ने जबरदस्ती शीरीरिक संबंध बनाया है. पेंग के इन आरोपों के बाद चीन ने इस बात पर कुछ नहीं कहा था. लेकिन जबसे पेंग ने यह बात सोशल मीडिया पर कही है तब से डब्ल्यूटीए समेत कई स्टार प्लेयर्स पेंग के समर्थन में खड़े हो गए हैं. पेंग द्वारा आरोपों के बाद वह गायब भी हो गई थी. जिसके बाद चीनी अधिकारियों ने एक रेस्तरां में उनका वीडियो जारी किया था इसके अलावा इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉल की व्यवस्था भी की है लेकिन डब्ल्यूटीए इससे भी आश्वस्त नहीं हुआ और कड़ा फैसला लेते हुए चीन में होने वाले सभी टूर्नामेंट को कैंसल करने का निर्णय ले लिया.

डब्ल्यूटीए के अध्यक्ष और सीईओ स्टीव साइन ने कहा कि डब्ल्यूटीए बोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स के पूर्ण समर्थन के साथ मैं हांगकांग सहित चीन में सभी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंटों को तत्काल निलंबित करने की घोषणा कर रहा हूं. मैं हमारे खिलाडियों को कैसे वहां प्रतिस्पर्धा के लिए कह सकता हूं जब पेंग शुआई को स्वतंत्र रूप से संवाद करने की अनुमति नहीं है. पेंग के यौन उत्पीड़न के आरोप का खंडन करने के लिए दबाव डाला गया है. डब्ल्यूटीए हर साल चीन और हांगकांग में 11 बड़े टूर्नामेंट आयोजित करता है और इनका निलंबन का मतलब महिलाओं के दौरे के लिए भारी नुकसान हो सकता है.