
डु और डाई रेड - रेडिंग करने वाली टीम अगर लगातार दो रेट में एक भी पॉइंट हासिल नहीं करती है, तो तीसरा रेड डू और डाई हो जाता है। इसमें रेड हासिल करने वाले खिलाड़ी को प्वाइंट हासिल करना ही होता है, नहीं तो वह खिलाड़ी आउट हो जाता है।
सुपर रेड - रेड करने वाला खिलाड़ी अगर विरोधी टीम के 3 या उससे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करता है तो इसे सुपर रेड कहा जाता है। रेडर अगर दो डिफेंडर को आउट करता है और साथ में बोनस भी लेता है, तो उसे भी सुपर रेड ही कहा जाएगा।
सुपर 10 - एक मैच के दौरान जब कोई रेडर 10 या उससे ज्यादा पॉइंट रेट के जरिए हासिल करता है तो उसे सुपर रेड कहा जाता है। इसमें टच और बोनस प्वाइंट शामिल होते हैं।
हाई 5 - जब कोई डिफेंडर एक मैच में 5 या उससे ज्यादा पॉइंट्स टैकल के जरिए अर्जित करता है, तो इसे हाई 5 कहा जाता है।
सुपर टैकल - जब डिफेंस करने वाली टीम में 3 या उससे कम डिफेंडर होते हैं और वह एक रेडर को आउट करते हैं ,तो उसे सुपर टैकल कहा जाता है। सुपर टैकल में डिफेंस करने वाली टीम को 2 पॉइंट मिलता है।
बोनस - एक रेडर का अगर एक पैर हवा और दूसरा बोनस लाइन के पार होता है तो उसे बोनस प्वाइंट मिलता है एक बोनस प्वाइंट हासिल करने के लिए दूसरी टीम में कम से कम 6 खिलाड़ी का होना आवश्यक है। इसके अलावा अगर रेडर बोनस प्वाइंट हासिल करने के बाद आउट भी हो जाता है, तब भी उसे बोनस प्वाइंट मिलेगा।
Updated on:
22 Dec 2021 05:11 pm
Published on:
22 Dec 2021 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
