
Pro Kabaddi Season 11 Auction: प्रो कबड्डी लीग 2024 को अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रही है और इस खास मौके पर लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने मुंबई में होने वाली पीकेएल सीजन 11 के खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख की घोषणा की। मशाल स्पोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15 और 16 अगस्त 2024 को होगी। लीग का सफर एक दशक पहले मुंबई में यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के साथ शुरू हुआ था। 2 दिसंबर 2023 से 1 मार्च 2024 तक प्रो कबड्डी लीग के दसवें सीजन का सफलतापूर्वक आयोजन करने के बाद, यह लीग 10 सीजन पूरे करने वाली भारत की दूसरी खेल लीग बन गई है।
इसके अलावा, मशाल स्पोर्ट्स ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 से पहले एक नया लोगो भी जारी किया है। लोगो में केसरिया और हरा रंग भारतीय तिरंगे का प्रतीक है और यह कबड्डी को देश के गौरवशाली खेल के रूप में दर्शाता है। प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर श्री अनुपम गोस्वामी ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रो कबड्डी सीजन ग्यारह के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल स्वतंत्रता दिवस पर हो रही है। प्रो कबड्डी लीग के सभी लाइव अपडेट के लिए आप Patrika.com पर जा सकते हैं। प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 प्लेयर ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे बड़े स्टार परदीप नरवाल पिछले कई सीजन से खराब दौर से गुजर रहे हैं और इस बार उन पर सभी फैंस की नजर रहेगी। दूसरी ओर नवीन कुमार, अर्जुन देशवाल, पवन सहरावत औप मोनू गोयत पर भी नजर रहेंगी, जिनपर करोड़ों की बोली लग सकती है। कुछ स्टार खिलाड़ी इस सीजन में अनसोल्ड भी रह सकते हैं, जैसे राहुल चौधरी का नाम शामिल है।
Updated on:
25 Jul 2024 03:55 pm
Published on:
25 Jul 2024 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
