फेडरर ने मेलबर्न पार्क के रॉड लेवर एरेना में खेले गए खिताबी मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-4 से मात देकर मेलबर्न में पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज की। यह मैच तीन घंटे 37 मिनट चला। नडाल अपना 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए। फेडरर ने पांच साल के अंतराल के बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीता है। अंतिम बार उन्होंने 2012 में विंबलडन खिताब अपने नाम किया था। फेडरर ने इससे पहले 2010 में आस्टे्रलियन ओपन खिताब जीता था।