
Sports news: 33वीं सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आरएस सर्जिन ने जीता कांस्य पदक पदक
रायपुर. 33वीं सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आरएस सर्जिन एपी पुरुष इवेंट में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। वहीं, महिला एपी टीम नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश के खिलाड़ी सर्जिन ने एपी पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में पहले दिल्ली को 15-01 से, मध्यप्रदेश के खिलाड़ी को 15-14 से और पंजाब को 15-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। फिर उसने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले 15-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया। हालांकि, उसे सेमीफाइनल में आर्मी के खिलाड़ी से 10-15 हार का सामना करना पड़ा, जिससे सर्जिन कांस्य पदक ही जीत सका। सर्जिन को पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ फेंसिंग संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
महिला टीम नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई
राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश की एपी महिला टीम ने सातवां स्थान प्राप्त करते हुए इसी साल गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। महिला टीम में ज्यातिका दत्ता, मोनिका साहू, रुपाली साहू और तुलसी मानिकपुरी के नाम शामिल हैं।
Published on:
28 Mar 2023 12:10 am
