
Sports News: राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप मेें छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने जीते 12 स्वर्ण समेत 37 पदक
रायपुर. राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने 12 स्वर्ण समेत 37 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है, जिसमें 10 रजत और 15 कांस्य पदक भी शामिल हैं। चेन्नई में आयोजित किए गए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 32 बालक और 25 बालिका खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बस्तर के खिलाडिय़ों ने सर्वाधिक 5 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य पदक जीते। वहीं, कोरबा के खिलाड़ी 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। रायपुर के 11 खिलाडिय़ों में से 6 ने 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते। छत्तीसगढ़ म्यू थाई संघ के पदाधिकारी लखन कुमार साहू, अनीस मेमन, प्रभा साहू और नजमा परवीन कुरैशी स्पर्धा के दौरान आयोजित राष्ट्रीय म्यूूथाई संघ की आम सभा में हिस्सा लिया।
प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ी
स्वर्ण पदक विजेता: महिमा उइके, तमन्ना कश्यप, सानिका मिश्रा, सुप्रभा नाग, युवराज सिंह, गीताक्षी श्रीवास, रागिनी कुमारी, गौरव साहू, मिशा, अनिता जांगड़े, कनिष्का श्रीवास, आकाश कासू।
रजत पदक विजेता: पुष्कल जैन, पंकज मौर्य, रुद्राक्ष सोरी, नैतिक कुमेटी, सुरभि यादव, अन्या कौशिक, ऐश्वर्य यादव, वंशिका सखारकर, तनुजा साहू, वाणी।
कांस्य पदक विजेता: एलेक्स कुमार, वेदान्त श्रीवास, मेहुल बिस्वास, दीपांशु सिंह, योगेश बिस्वास, घृतेश साहू, शौर्य वर्धन, श्रुति शर्मा, रिषा नैन, सपना कश्यप, दिव्या अग्रवाल, रागिनी यादव, पुष्पांजलि नाग, पल्लवी साहू, राजीव कुमार।
Published on:
01 Jun 2023 01:25 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
