Tokyo Olympics 2020 live Updates : पुरुष हॉकी में भारत की चौथी जीत, जापान को 5-3 से हराया
Tokyo Olympics Day 8: टोक्यो ओलंपिक का आज 8वां दिन है। भारत के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि भारत को तीन महिला खिलाड़ियों से तीन मेडल मिलने की उम्मीद है। स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी के अलावा निशानेबाज मनु भाकर से भी मेडल की उम्मीद है। हालांकि दीपिका क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं। वहीं बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर मेडल पक्का कर लिया है। भारत की महिला हॉकी टीम को आज टोक्यो ओलंपिक में पहली जीत मिली।