7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

tokyo olympics 2020 : डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर फाइनल में पहुंचीं, मेडल की उम्मीद बढ़ी

tokyo olympics 2020 : सीमा पूनिया ने किया था निराश, लेकिन कमलप्रीत कौर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
kamlpreet_kaur-1.jpg

नई दिल्ली। tokyo olympics 2020 : भारत की नौवें दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले तीरंदाजी में अनतु दास और फिर बॉक्सिंग में अमित पंघल को हार का सामना पड़ा। लेकिन डिस्क्रस थ्रो में भारत की कमलप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फानइल में प्रवेश कर लिया। भारत के लिए सुबह की यह सबसे बड़ी खुशखबरी हैं। भारत की कमलप्रीत कौर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है। कमलप्रीत ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो कर फाइनल में एंट्री की।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 : अमित पंघल ने किया निराश, प्री-क्वार्टर फाइनल में युबेर्जेन रिवास से हारे

दूसरे स्थान पर हैं कमलप्रीत
भारत की कमलप्रीत कौर ने क्या शानदार चक्का फेंका गया है। उन्होंने दूसरे प्रयास में 63.97 मीटर का थ्रो किया है। पहले प्रयास में उनका थ्रो 60.29 मीटर का था। वह दूसरे स्थान पर हैं। ये ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड है। ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की सीमा पूनिया छठे स्थान पर थीं।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020 : ओलंपिक स्वर्ण जीतने पर पुरुष हॉकी खिलाड़ी को मिलेंगे 2.25 करोड़ रुपए

हालांकि, भारत की कमलप्रीत कौर चौथा ओलिंपिक खेल रहीं एक और भारतीय एथलीट सीमा पुनिया का हाल बुरा रहा। सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में 60.57 मीटर तक डिस्कस फेंका। हालांकि, ये दूरी उन्हें फाइनल का टिकट नहीं दिला सकीं। वो अपने क्वालिफिकेशन ग्रुप में छठे नंबर पर रहीं जबकि ओवरऑल उनका स्थान 16वां रहा। डिस्कस थ्रो के नियम के मुताबिक सिर्फ टॉप 12 डिस्कस थ्रोअर को ही फाइनल में जाने का मौका मिलता है। इसके लिए हर थ्रोअर को तीन प्रयास करने होते हैं, और जो उनका सबसे बेहतर प्रयास होता है, उसे ही उनके आगे बढ़ने का पैमाना माना जाता है।