30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

tokyo olympics 2020 : अमित पंघल ने किया निराश, प्री-क्वार्टर फाइनल में युबेर्जेन रिवास से हारे

Tokyo Olympics 2020: पुरुष मुक्केबाजी में अमित पंघल ने निराश किया है। पंघल को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 52 किग्रा वर्ग में युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) ने हरा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 31 Jul 2021, 8:12 AM IST

amit_panghal.jpg

Tokyo Olympics 2020: भारत की ओलंपिक में नौवे दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया ने निराश किया। वह छठे स्थान पर रही। इसके बाद तीरंदाजी में अतनु दास को हार मुंह देखना पड़ा और अब बॉक्सिंग में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, पुरुष मुक्केबाजी में अमित पंघल ने निराश किया है। पंघल को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 52 किग्रा वर्ग में युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) ने हरा दिया है। अमित ये मैच 1-4 से हारे हैं। अमित पंघल पहला राउंड तो जीते, लेकिन इसके बाद युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) ने वापसी की। उन्होंने अमित को सेट होने का मौका नहीं दिया। अमित दूसरा और तीसरा राउंड हार गए। अमित पहला राउंड 4-1 से जीते थे. दूसरे राउंड में उन्हें 1-4 और तीसरे में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 : तीरंदाजी में मेडल का सपना टूटा, अतनु दास हारकर बाहर

पदक के क्लब में शामिल हो सकते हैं अमित पंघल
भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने शुक्रवार को लवलीना के पदक पक्का करने के बाद कहा था कि अमित पंघल भी पदक क्लब में शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने लवलीना को बधाई देते हुए कहा था कि 'वेलकम टू द क्लब'।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020 : ओलंपिक स्वर्ण जीतने पर पुरुष हॉकी खिलाड़ी को मिलेंगे 2.25 करोड़ रुपए

कार्लो पालम को हरा ओलंपि में जगह की थी पक्की
अंमित पंघ ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में फिलीपींस के कार्लो पालम को 4-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना स्थान पक्का किया था। उस टूर्नामेंट में पंघल की दौड़ का अंत चीन के हू जियानगुआन ने किया, जिनका सामना भारतीय टोक्यो 2020 में क्वार्टर फाइनल दौर में कर सकता है।