
Tokyo Olympics 2020-Medal Table:
टोक्यो ओलंपिक के आखिरी दिन मेडल टेबल मेंं जापान और चीन को पछाड़कर अमरीका एक नंबर पर आ गया है। वहीं भारत को 7 मेडल मिले हैं। इनमें से एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं अमरीका ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कुल 113 मेडल जीते हैं, जिनमें 39 गोल्ड, 41 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। चीन ने 38 गोल्ड, 32 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं जापान ने 27 गोल्ड, 12 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
भारत को मिला गोल्ड
नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को टोक्यो ओलंपिक का पहला गोल्ड दिलाया है। इससे पहले बजरंग पूनिया ने कुश्ती में ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर और बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने कांस्य मेडल जीता है। वहीं बॉक्सिंग में लवलीना ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया है। कुश्ती में पहलवान रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता है। पुरुष हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है।
tokyo olympics 2020 MEDAL TABLE
| रैंक | देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल |
| 1 | अमरीका | 39 | 41 | 33 | 113 |
| 2 | चीन | 38 | 22 | 18 | 88 |
| 3 | जापान | 27 | 14 | 17 | 58 |
| 4 | ग्रेट ब्रिटेन | 22 | 21 | 22 | 65 |
| 5 | रूस | 20 | 28 | 23 | 71 |
| 6 | ऑस्ट्रेलिया | 17 | 7 | 22 | 46 |
| 7 | नीदरलैंड | 10 | 12 | 14 | 36 |
| 8 | फ्रांस | 10 | 11 | 12 | 33 |
| 9 | जर्मनी | 10 | 11 | 16 | 37 |
| 10 | इटली | 10 | 10 | 20 | 40 |
Updated on:
08 Aug 2021 03:55 pm
Published on:
24 Jul 2021 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
