5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: गांव का ‘मोटा सरपंच’ बना भारत का गोल्डन बॉय, जानिए नीरज चोपड़ा की सक्सेस स्टोरी

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलिंपिक 2020 की शुरुआत से ही नीरज को मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। एक सयम ऐसा भी था जब नीरज को वर्कआउट करना पसंद नहीं था और उनक वजन भी बहुत ज्यादा हो गया था।

2 min read
Google source verification
Neeraj chopra

Neeraj chopra

Tokyo Olympics 2020: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। इससे पहले ओलिंपिक खेलों में एथलेटिक्स में भारत को पदक के दावेदार के रूप में नहीं देखा जाता था, लेकिन नीरज ने भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाया है। टोक्यो ओलिंपिक 2020 की शुरुआत से ही नीरज को मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। आज नीरज बिल्कुल फिट हैं, लेकिन एक सयम ऐसा भी था जब नीरज को वर्कआउट करना पसंद नहीं था और उनक वजन भी बहुत ज्यादा हो गया था। नीरज ने अपने वजन को कम करने के लिए ही वर्कआउट शुरू किया था। हालांकि उनकी किस्मत बदली और वह ओलंपिक तक पहुंच गए।

90 किलो हो गया था वजन
नीरज चोपड़ा पानीपत के रहने वाले हैं और किसान परिवार से हैं। नीरज का वजन बचपन में ज्यादा था। जब वह 12 साल के थे तो उनका वजन 90 किलो था। ऐसे में अपने वजन को कम करने के लिए नीरज ने मेहनत करना शुरू किया। वजन कम करने के लिए नीरज शिवाजी स्टेडियम गए और वहां अपने वजन को कम करने के लिए मेहनत करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें—Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड, भारत को पहली बार एथलेटिक्स में मेडल

जय चौधरी से मुलाकात के बाद बदली केिस्मत
नीरज की शिवाजी स्टेडियम में भालाफेंक खिलाड़ी जय चौधरी से हुई। जय चौधरी को से मिलने के बाद नीरज की किस्मत बदल गई। जय चौधरी ने नीरज से भाला फेंकने को कहा। जब नीरज ने भाला फेंका तो जय उससे इंप्रेस हो गए। जय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने नीरज को भाला फेंकने के लिए कहा तो नीरज ने तकरीबन 30-40 मीटर की दूरी तक थ्रो किय। जय को नीरज के थ्रो करने का तरीका बहुत पसंद आया।

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 : बजरंग पूनिया ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक, कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हराया

ऐसे मिली नीरज को सफलता
वर्ष 2016 में नीरज आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में जीत हासिल कर चर्चा में आ गए। इस प्रतियोगिता में नीरज ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 86.48 मीटर का थ्रो किया था। इसके साथ ही वह इस इवेंट में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इसके बाद नीरज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2017 में उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल और जकार्ता एशियाई खेलों में भी मेडल जीते।