10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: बैडमिंटन में सिंधु की शानदार जीत, डेनमार्क की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Tokyo Olympics 2020: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का अंतिम 16 में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से मुकाबला हुआ। पहले गेम से ही सिंधु ने बढ़त बना ली।

2 min read
Google source verification
pv_sindhu.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के 7वें दिन भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का अंतिम 16 में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से मुकाबला हुआ। पहले गेम से ही सिंधु ने बढ़त बना ली। पीवी सिंधु डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ आक्रामक खेली। सिंधु ने पहले गेम में 13-10 से बढ़त बनाई। डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ पीवी सिंधु ने पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया। पहला गेम 22 मिनट तक चला। वहीं दूसरे गेम में भी पीवी सिंधु का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरा गेम सिंधु जीतकर सिंधु अंमिम 8 में पहुंच गई।

41 मिनट चला मैच
पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर अंतिम 8 में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने अंतिम 16 के मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 2-0 से हरा दिया है। सिंधु ने पहला गेम 21-15 और दूसरा 21-13 से अपने नाम किया। ये मैच 41 मिनट तक चला। सिंधु से मेडल की उम्मीद है। पीवी सिंधु ने छठे दिन टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन महिला एकल इवेंट के ग्रुप चरण मुकाबले में हांगकांग की चेउंग गान यी को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हराया था 35 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु ने चेउंग को 21-9, 21-16 से हराया।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: तीरंदाजी में दीपिका का कमाल, राउंड ऑफ 32 में 6-0 से जीता मुकाबला

पदक की उम्मीद
छठे दिन हुए मैच के पहले सेट ही पीवी सिंधु विरोधी खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी रहीं। इसी वजह से सिंधु ने पहला सेट मात्र 15 मिनट में जीत लिया। वहीं दूयरे से में हांगकांग की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की। दूसरे सेट में वह सिंधु से 11-10 से आगे हो गईं, लेकिन सिंधु ने गेम अंतराल के बाद वापसी करते हुए 13-12 की बढ़त बना ली। इसके बाद सिंधु ने बढ़त बनाए रखी और पांच अंक हासिल कर स्कोर 19-14 कर दिया। सिंधु ने दूसरा सेट 21 मिनट में जीता। पीवी सिंधु से टोक्यो ओलंपिक में मेडल की उम्मीद की जा रही है। टोक्यो ओलंपिक में सिंधु का पहला मुकाबला रविवार को इजराइल की सेनिया पोलिकारपोवा से हुआ था। इस मुकाबले में सिंधु ने 21-7, 21-10 से आसान जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें—tokyo olympics 2020 वीजा की वजह से विनेश फोगाट को रोका फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर, नहीं पहुंच पाईं टोक्यो