11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: वीजा की वजह से विनेश फोगाट को रोका फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर, नहीं पहुंच पाईं टोक्यो

Tokyo Olympics 2020: विनेश को मंगलवार रात ही टोक्यो पहुंचना था, लेकिन उन्हें कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले ही फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।

1 minute read
Google source verification
vinesh.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मुकाबले 5 अगस्त से शुरू होंगे। हालांकि विनेश अब तक टोक्यो नहीं पहुंची हैं। विनेश फोगाट मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए फ्लाइट नहीं ले पाई। उनके यूरोपीय संघ (EU) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी। विनेश को मंगलवार रात ही टोक्यो पहुंचना था, लेकिन उन्हें कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले ही फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। विनेश हंगरी में अपने कोच वॉलर अकोस के साथ प्रशिक्षण ले रही थीं।

फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर रोका गया
विनेश को टोक्यो जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट से उडान भरनी थी, लेकिन उन्हें फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और विनेश आज टोक्यो पहुंच जाएंगी। यह सब उनका वीजा खत्म होने की वजह से हुआ। वहीं आईओए के सूत्रों का कहना है कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था, यह एक भूल थी। विनेश का वीजा 90 दिन के लिए मान्य था, लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिन के लिए यूरोपीय संघ (के क्षेत्र) में थी।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: विनेश फोगाट ने कहा-क्या फिजियो के लिए डिमांड करना अपराध है?

साई ने उठाया मामला
विनेश फोगाट के वीजा मामले साई ने इस मामले को तेजी से उठाया। इसके बाद भारतीय वाणिज्य दूतावास फ्रैंकफर्ट में मामले को सुलझाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि मामले को सुलझा लिया गया है और विनेश आज टोक्यो पहुंच जाएंगी। मंगलवार रात वह फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे के एक होटल में रुकीं।

यह भी पढ़ें— पीएम मोदी ने विनेश फोगाट के पिता से पूछा-बेटियों को कौन सी चक्की का आटा खिलाते हो...

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग