
जापान में टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। यह टूर्नामेंट 8 अगस्त तक चलेगा। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से जापान के अधिकतर लोग ओलंपिक खेलों के आयोजन के पक्ष में नहीं है। वहीं आयोजकों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी परिस्थिति में ओलंपिक खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा। वहीं जापान की सरकार ने कोरोना को देखते हुए ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ पर कड़े नियम लागू किए हैं। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ को वहां जाने से एक हफ्ते पहले रोजाना कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। इसके अलावा टोक्यो पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ तीन दिन दूसरे देश के खिलाड़ियों से नहीं मिल सकते।
भारतीय ओलंपिक संघ ने जताई नाराजगी
जापान सरकार द्वारा भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए गए इतने कड़े नियमों को लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने नाराजगी जताई है और इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है। भारत के अलावा जापान सरकार ने 11 अन्य देशों के खिलाड़ियों और स्टाफ पर भी इसी तरह के कड़े नियम लागू किए हैं। इनमें वो देश शामिल हैं, जिनमें कोरोना वायरस का खतरनाक डेल्टा म्यूटेंट पाया गया है। वहीं आईओए का कहना है कि ये नियम अनुचित और भेदभावपूण हैं। इस सिलसिले में आईओए ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को एक लेटर भी लिखा है। इस लेटर में आईओए ने लिखा है कि इन नियमों की वजह से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
नियमों की जरूरतों पर भी सवाल
आईओए ने जापान सरकार द्वारा लगाए गए इन कड़े नियमों की आलोचना करने के साथ ही इनकी जरूरतों पर भी सवाल उठाए हैं। आईओए का कहना है कि भारत से ओलंपिक में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन लग चुके हैं। साथ ही आईओए का कहना है कि खिलाड़ियों और स्टाफ का रवानगी से पहले एक हफ्ते तक हर रोज टेस्ट होगा और जापान पहुंचने के बाद पांच दिन तक भेदभाव करना सही नहीं है। आईओए का कहना है कि यहां पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने पांच साल कड़ी मेहनत की है।
भारत में कम हुए कोरोना के मामले
वहीं बात करें भारत में कोरोना के मामलों की तो दूसरी लहर के बाद कोरोना के हालातों में काफी सुधार हैं। नए संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही ह। हर दिन संक्रमण के मामले चार लाख से घटकर अब 60,000 हो गए हैं। वहीं जापान सरकार ने भारत को ग्रुप एक में रखा गया है। ग्रुप ए में भारत के साथ अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश हैं। जापान सरकार के नियमों के अनुसार ग्रुप ए में शामिल देशों के खिलाड़ियों का टोक्यों जाने से पहले एक हफ्ते तक रोजाना कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य है।
Published on:
20 Jun 2021 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
