हाई रैंक वाले खिलाड़ी को दी जाएगी जगह
उन्होंने कहा, हम प्रमुख सिद्धांतों के साथ आए हैं जिन्हें हमने पिछले हफ्ते आईओसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में पेश किया था। ये सभी इस तथ्य को दशार्ते हैं कि हम प्रतिस्पर्धा की अखंडता को बनाए रखना चाहते हैं और प्रतियोगिता कार्यक्रम और प्रारूप को योजना के अनुसार रखना चाहते हैं। मैक्कोनेल ने कहा, अगर कोई एथलीट हटता है तो उसकी जगह पर उसके बाद सबसे हाई रैंक वाले खिलाड़ी को जगह दी जाएगी। इसके अलावा अगर कोई टीम सेमीफाइनल में छोड़ती है तो उसकी जगह पर उस टीम को मौका दिया जाएगा जो क्वार्टर फाइनल खेली हो। इसी तरह गोल्ड मेडल के इवेंट में खेलने के दौरान अगर कोई खिलाड़ी हटता है तो उसे सिल्वर मिलेगा।