21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

49 किग्रा में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज चानू ने 4133,6172 प्वाइंटस हासिल किए। 49 किग्रा भार वर्ग में चीन की होउ झिहुई 4926,4422 प्वाइंटस के साथ पहले नंबर पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jun 2021, 2:15 PM IST

mirabai_chanu.png

वर्ष 2017 की विश्व चैंपियन भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जापान में 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चानू ने 49 किग्रा भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाया। अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने इसकी जानकारी दी। 26 साल की मणिपुर की चानू ने विश्व रैंकिंग प्वाइंटस के आधार पर टोक्यो ओलंपिक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। 49 किग्रा में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज चानू ने 4133,6172 प्वाइंटस हासिल किए। 49 किग्रा भार वर्ग में चीन की होउ झिहुई 4926,4422 प्वाइंटस के साथ पहले नंबर पर हैं।

जेरेमी लालरिनुंगा नहीं हासिल कर पाए ओलंपिक कोटा
आईडब्ल्यूएफ की नियमों के मुताबिक, प्रत्येक 14 भार वर्गो से टॉप आठ भारोत्तोलक टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगे। इनमें सात महिला ग्रुप के भी भार वर्ग शामिल हैं। महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में टॉप आठ एथलीटों में मीराबाई और होउ के अलावा एशिया की दो अन्य भारोत्तोलक भी शामिल हैं। पुरुषों के 67 किग्रा वर्ग में, भारत के युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा 12वें स्थान पर हैं और वे टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने में विफल रहे क्योंकि यह कोरियाई भारोत्तोलक हान माययोंग-मोक को आवंटित किया गया था।

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक: IOA ने चीनी ब्रांड का किया बहिष्कार, भारत के एथलीट बिना ब्रांड के कपड़ों में खेलेंगे ओलंपिक

गोल्ड जीतने केे बाद भी नहीं कर पाए क्वालीफाई
भारत के ऊंची कूद एथलीट तेजस्विनी शंकर ने अमरीका में नेशनल कॉलिग्एट एथलेटिक्स एसोसिएशन (एनसीएए) डिवीजन 1 आउटडोर ट्रैक और फील्ड चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि वह टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफिकेशन मार्क को हासिल करने से चूक गए। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर शंकर ने ऊंची कूद में 2.23 मीटर का स्कोर कर रजत जीता लेकिन वह टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन स्टेंडर्ड 2.33 मीटर से चूक गए।

यह भी पढ़ें— टोक्यो ओलंपिक: 10 हजार वॉलंटियर्स ने नाम लिया वापस, आयोजन पर उठे सवाल

22 वर्षीय शंकर ने मई में अमेरिका में ही बिग 12 आउटडोर ट्रैक और फील्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने ऊंची कूद में 2.28 मीटर का स्कोर कर स्वर्ण जीता था। लेकिन वह उस समय भी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन स्टेंडर्ड 2.33 मीटर से चूक गए थे।