3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोक्यो ओलंपिक में इको फ्रेंडली होगा पोडियम, मेडल का भी अनावरण किया गया

टोक्यो ओलंपिक के इको फ्रेंडली मेडल पोडियम का अनावरण एक ऑनलाइन इवेंट में किया। इस पोडियम को आर्टिस्ट असाओ तोकोलो ने तैयार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 4 Jun 2021, 3:50 PM IST

tokyo_olympics.png

टोक्यो ओलंपिक को शुरू होने में अब 50 दिन बचे हुए हैं। हालांकि कोरोना की स्थिति को देखते हुए जापान के ज्यादातर लोग ओलंपिक खेलों के आयोजन के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि सभी अनिश्चितताओं के बीच 50 दिन शेष रहने के मौके पर जापान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में टोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों ने इको फ्रेंडली मेडल और पोडियम का अनावरण किया गया। साथ ही इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि ओलंपिक और पैरा ओलंपिक के दौरान न डिजाइन किए गए पोडियम पर कुल 878 समारोह आयोजित किए जाएंगे।

असाको तोकोलो ने तैयार किया पोडियम
टोक्यो ओलंपिक के इको फ्रेंडली मेडल पोडियम का अनावरण एक ऑनलाइन इवेंट में किया। इस पोडियम को आर्टिस्ट असाओ तोकोलो ने तैयार किया है। इस पोडियम में नया कलर दिया गया है। दरअसल, इस पोडियम को रिसाइकिल होने वाली प्लास्टिक से बनाया गया है और यह नेवी ब्लू रंग का चेकर्ड पोडियम है। पोडियम के साथ ही वॉलंटियर के इस्तेमाल में होने वाली ड्रेस और पदक ट्रे भी जारी किए गए। समिति की अध्यक्ष सेको हाशिमोतो ने इस अवसर पर कहा कि पोडियम पर खड़े एथलीटों और दर्शकों को इस तरह की सेरिमनी में हमें कोरोना वायरस के इस मुश्किल समय के दौरान खेलों को आयोजित करने की बात का एहसास कराएंगी।

यह भी पढ़ें— उलझन में भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा, ओलंपिक में कौन सा घोड़ा लेकर जाएं

मेडल का भी अनावरण
इस वर्चुअल इवेंट में टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स के मेडल का भी अनावरण किया गया। इसके साथ आर्टिस्ट असाओ तोकोतो ने गेम्स के प्रतीक चिन्ह का भी डिजाइन तैयार किया है। वहीं बात करें मेडल पोडियम की तो इसका निर्माण मरीन प्लास्टिक और घर में इस्तेमाल होने वाले अपशिष्ट प्लास्टिक से किया गया है, जिसे रिसाइकिल किया जा सकता है। टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन पिछले साल होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इब अब 23 जुलाई से ओलिंपिक गेम्स शुरू होंगे। हालांकि लोग इसके आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं। कोरोना की वजह से जापान की जनता भी अभी इन खेलों के पक्ष में नहीं हैं। वहीं आयोजकों का कहना है कि कोरोना की वजह से आपातकाल की स्थिति में भी टोक्यो ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इन्हें रद्दद नहीं किया जाएगा।