30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोक्यो ओलंपिकः मशाल रिले में कोरोना से जुड़ा पहला मामला आया सामने

कोरोना की स्थिति को देखते हुए कई आगामी खेल इवेंट्स स्थगित कर दिए गए हैं। अब टोक्यो ओलंपिक पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है। ओलंपिक मशाल रिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 22 Apr 2021, 3:35 PM IST

tokyo_olympics_2.png

इस समय पूरे विश्व में कोरोना वासरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। पिछले कुछ दिनों में देश-विदेश के कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वही कोरोना की स्थिति को देखते हुए कई आगामी खेल इवेंट्स स्थगित कर दिए गए हैं। अब टोक्यो ओलंपिक पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है। ओलंपिक मशाल रिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने इसको कंफर्म किया है।

पुलिसकर्मी पाया गया संक्रमित
इसी साल जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने कहा है कि ओलंपिक मशाल रिले से जुड़े एक पुलिसकर्मी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि ओलंपिक मशाल रिले 25 मार्च को शुरू हुई थी। इससे जुड़ा कोरोना का यह पहला मामला सामने आया है। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमित पाया गया 30 साल का यह पुलिसकर्मी ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ा था।

यह भी पढ़ें- ओलंपिक में टिकट पाने वाली भारत की पहली नौका चालक नेत्रा कुमानन की पहले अन्य खेलों में थी दिलचस्पी

सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा था पुलिसकर्मी
बताया जा रहा है कि संक्रमित पाया गया पुलिसकर्मी कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ा यह पुलिसकर्मी मास्क भी पहन रहा था और सोशल डिस्टेसिंग के नियम का भी पालन कर रहा था। इसके बावजूद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दरअसल, पुलिसकर्मी में कोरोना वायरस से जुड़े लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उसका टेस्ट किया गया, जिसमें वह संक्रमित पाया गया।

यह भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक के लिए महिला फुटबॉल के मुकाबले घोषित

रद्द नहीं होंगे ओलंपिक खेल
बता दें कि हाल ही टोक्यो ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति की प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ओलंपिक खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा। जब कॉन्फ्रेंस में हाशिमोतो से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ओलंपिक खेलों के रद्द होने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि जापान में कोविड-19 मामलों में इजाफे के बावजूद इन्हें रद्द नहीं किया जाएगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से होना है। हाशिमोतो का कहना है कि ओलंपिक खेलों को फिर से स्थगित किया जाएगा, लेकिन रद्द नहीं किया जाएगा।