5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े ​हथियारों की नोक पर बैंक से 1.75 लाख रुपए की लूट, इसके बाद बदमाशों ने किया फायर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
bank loot

दिनदहाड़े ​हथियारों की नोक पर बैंक से 1.75 लाख रुपए की लूट, इसके बाद बदमाशों ने किया फायर

सूरतगढ़/सिद्धुवाला.
ग्राम पंचायत निरवाना में ओबीसी की शाखा में मंगलवार दोपहर करीब चार अज्ञात लोगों ने हथियारों की नोक पर करीब 1.75 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों की ओर से एक हवाई फायर करने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत निरवाना इलाके में स्थापित ओबीसी शाखा में मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे हथियारों से लैस चार अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति आए। यह सभी लोग बोलेरो में सवार होकर बैंक के आगे उतरे। लुटेरों ने बैंक कर्मियों से करीब 1.75 लाख रुपए की कैश छीन लिए। अन्य कर्मचारी हरकत में आते उससे पहले ही वह लोग ने हवाई फायर करते हुए भाग गए।

घटना को लेकर मचा हड़कम्प
जानकारी के अनुसार गांव की बैंक शाखा में लूट व हवाई फायर की सूचना के बाद गांव में हडकम्प मच गया। दोपहर के समय कम लोगों की भीड़ थी। जानकारी के मुताबिक बैंक में घुसे लुटेरे पंजाबी भाषा में एक दूसरे से बात कर रहे थे। लूट की सूचना मिलने के बाद सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार जाब्ता के साथ मौके पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही डीएसपी लोकेन्द्र दादरवाल व एडीशन एसपी सुरेन्द्र सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रहे हैं। पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी करवाकर लुटेरों की सघन तलाशी अभियान शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बैंक में फायर करने वाला एक छर्रा भी मिला है। सीसीटीवी फुटेज में एक दो लुटेरों की पीठ दिखाई दे रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग