5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगनहर की करणीजी वितरिका में आया 15 फिट कटाव

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
 Karani ji vitrika

गंगनहर की करणीजी वितरिका में आया 15 फिट कटाव

श्रीबिजयनगर.
गंगनहर की करणीजी वितरिका में आरडी 88 व गांव 13 जीबी के पास 15 फिट का कटाव आ गया । जानकारी के अनुसार गंगनहर के करणी जी वितरिका में मंगलवार को ही सिचाई पानी छोड़ा गया था। बुधवार अलसुबह वितिरिका गांव 13 जीबी के पास टूट गई। जिसके कारण नहर का पानी सूरतगढ़ - अनूपगढ़ सड़क मार्ग के पास बने डायवर्शन में इकट्ठा हो गया।

जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शिवलाल व उपखण्ड अधिकारी प्रियंका तलानिया व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए । किसान और सिंचाई विभाग के अधिकारी जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर कटाव को पाटने के प्रयास में लगे हुए है। तथा नहर कटाव के दौरान बड़ी सँख्या में किसान मौके पर मौजूद थे।

किसानों का कहना है कि इस समय सरसों और गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। इस समय नहर में आए कटाव से भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग को इसकी भरपाई करने के लिए अतिरिक्त सिंचाई बारी देनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग