5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 करोड़ की फिरौती कॉल से मचा हड़कंप! रातों-रात एक्टिव हुई पुलिस, दो गिरफ्तार

Srivijayanagar: शहर के व्यापारी को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। मांग पूरी नहीं करने पर व्यापारी के पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई।

2 min read
Google source verification
Srivijayanagar News

अज्ञात नंबर से आई कॉल… 2 करोड़ मांगे; पुलिस की तेज कार्रवाई में दो आरोपी पकड़े गए (इमेज सोर्स: पत्रिका.कॉम)

Srivijayanagar News: श्रीबिजयनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के एक व्यापारी को अज्ञात नंबर से कॉल कर सीधे 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांग ली गई। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर रकम समय पर नहीं दी गई, तो व्यापारी के बेटे को जान से मार दिया जाएगा। इस सनसनीखेज धमकी ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। मामला गंभीर होने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और विशेष टीमों का गठन किया गया। तेजी से हुई कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जिनसे पूछताछ जारी है।

दो करोड़ की फिरौती पर क्या बोले एसपी?

घटना का विवरण देते हुए एसपी ने बताया कि दिनांक 28 जनवरी को शहर के व्यापारी को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। मांग पूरी नहीं करने पर व्यापारी के पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। थानाधिकारी सुमन परिहार की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस की तेज कार्रवाई में दो आरोपी पकड़े गए

जांच में पता चला कि रामसिंहपुर इलाके में एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर रामेश्वरलाल एवं वृताधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

मुखबिरों की सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दिलप्रीत सिंह (18) निवासी 47 जीबी, थाना रामसिंहपुर तथा वारदात के मास्टरमाइंड गुरलाल सिंह उर्फ लाली (33) निवासी गांव जोड़ा, जिला तरनतारन (पंजाब) को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों से राह चलते लोगों के मोबाइल फोन लूटकर उन्हीं मोबाइलों से व्यापारी को बार-बार धमकी दे रहे थे। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

श्रीबिजयनगर (Srivijayanagar) क्षेत्र में हुए इस घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी किस हद तक बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी वारदात को समय रहते रोक लिया।