23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर मंडल में एक साल में मिली रेल यात्रियों की 22 हजार शिकायतें, 29 मिनट में हुआ समाधान

बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की शिकायतों के निस्तारण में बीकानेर मंडल अग्रणी रहा है। इस अव​धि में बीकानेर मंडल ने रेल मदद पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लगभग 22 हजार शिकायतों का निस्तारण किया है। गौर करने वाली बात यह है कि सभी शिकायतों का निराकरण औसतन 29 मिनट में किया गया।

2 min read
Google source verification

बीकानेर रेलवे स्टेशन

सूरतगढ़. रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा तथा शिकायतों के शीघ्र समाधान करने में रेलवे का रेल मदद पोर्टल सबसे अधिक राहत देने वाला साबित हो रहा है। बात अगर उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की करें तो, मंडल ने रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की शिकायत के त्वरित निस्तारण में उल्लेखनीय उपलिब्ध हासिल की है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान बीकानेर मंडल ने रेल मदद पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लगभग 22 हजार शिकायतों का निस्तारण किया है। गौर करने वाली बात यह है कि सभी शिकायतों का निराकरण औसतन 29 मिनट में किया गया। जो कि काफी अच्छा रेस्पॉन्स टाइम है।

यह भी पढ़े: रक्षा खरीद परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों व इंटरसेप्टर नौकाओं के लिए खरीद को मंजूरी

139 हेल्पलाइन बनी यात्रियों की मददगार

गौरतलब है कि रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा व शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है। इसके तहत भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल ऐप, वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल, सोशल मीडिया इत्यादि माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से समाधान में तेजी आई है।

इससे रेल यात्रियों को ​शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बेहतर प्लेटफार्म प्राप्त हुआ है। एक वर्ष में मिली ​शिकायतें यह भी प्रद​र्शित करती हैं कि रेल यात्री रेल मदद एप का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। एप के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन में यात्रा के दौरान रिजर्वेशन, सुरक्षा, पानी, खाना, सफाई सहित अन्य असुविधाओं का बेहतर समाधान कर पा रहा है। साथ ही रेलवे को भी एप से मिल रहे फीडबैक से यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए सुझाव मिल रहे हैं।

यह भी पढ़े: खुशखबरी: अब राजस्थान में 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री भजनलाल ने की घोषणा

चालू वित्तीय वर्ष की तिमाही में 5756 शिकायतें

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक की अवधि में बीकानेर मंडल को रेल मदद पोर्टल पर 21942 विभिन्न तरह की शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका निस्तारण शत प्रतिशत किया गया। सभी शिकायतों के समाधान में औसतन 29 मिनट का समय लगा। इसी प्रकार चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल 2024 से जून 2024 तक की अवधि में बीकानेर मंडल को रेल मदद पोर्टल पर 5756 विभिन्न तरह की शिकायतें प्राप्त हुई। बीकानेर मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की सभी प्रतिक्रियाएं उत्कृष्ट व संतोषप्रद के रूप में प्राप्त हुई। डीआरएम डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बीकानेर मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सतत प्रयासरत हैं।