
श्रीगंगानगर। पंजाब में जारी किसान आंदोलन के कारण 8 वें दिन उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। जबकि 16 ट्रेनें अस्थाई रूप से रद्द की गई हैं। इनमें राजस्थान की चार ट्रेनें हैं। वहीं, राजस्थान से संचालित होने वाली 12 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- किसान आंदोलन की वजह से श्रीगंगानगर से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन आज 8वें दिन भी रद्द की गई है। श्रीगंगानगर-ऋषिकेश (14815), ऋषिकेश- श्रीगंगानगर (14816) 2-7 मई तक रद्द कर दिया गया है। साथ ही चुरू-लुधियाना (04744), लुधियाना-चुरू (04745) की सेवा 2-4 मई तक बाधित रहेगी।
Published on:
02 May 2024 09:34 pm
