11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: 50 दिन, पांच लाख 35 हजार क्विंटल गन्ना पेराई

कंपनी को दो साल के लिए ग्लोबल कंपनी को ठेका पर दे रखा है।
2 min read
Google source verification
sugar cane factory

श्रीगंगानगर.

श्रीकरणपुर क्षेत्र के कमीनपुरा स्थित आधुनिक शुगर में 50 दिन में पांच लाख 35 हजार क्विंटल गन्ना पेराई हुआ है। मिल में प्रतिदिन 13 से 15 हजार क्विंटल गन्ना पेराई हो रहा है और गन्ना पेराई में तेजी आने से चीनी की रिकवरी में सुधार हुआ है। इस साल मिल प्रबंधन को आठ लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद है। इस साल गन्ना पिराई सीजन 21 दिसंबर 2017 को शुरू हुआ था। गन्ना पेराई सीजन का कार्य ग्लोबल कंपनी कर रही है। शुगर मिल के इंजीनियर ग्लोबल कंपनी का सहयोग कर रहे हैं। इस कंपनी को दो साल के लिए ग्लोबल कंपनी को ठेका पर दे रखा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र 12 दिसंबर 2016 को हुई थी और दो दिन बाद गन्ना पिराई शुरू हुई और 11 लाख 89 हजार क्विंटल गन्ना पिराई हुआ था।

Video: बिना ताले तोड़े ही हो गया गेहूं चोरी

इस बार क्यूं कम हुआ गन्ना उत्पादन-

गन्ना की फसल सिंचाई पानी की कमी और समय पर बारिश नहीं होने से गन्ना की फसल चार हजार बीघा में इस साल नष्ट हो गई थी। इस कारण शुगर मिल को पिछले साल की तुलना में चार लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लिए कम मिलेगा। इस साल आठ लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद है। श्रीकरणपुर व केसरीसिंहपुर क्षेत्र में आखिर में अच्छी बारिश हुई थी। इस कारण गन्ना की गुणवत्ता इस क्षेत्र में अच्छी है। इस बार गन्ना की फसल क्षेत्र में 11 हजार 830 बीघा में है। चीनी की रिकवरी में हुआ सुधार-- गन्ने से ज्यूस अच्छा होने पर चीनी की रिकवरी अब बेहतर होने लगी है।

प्रभावित अभ्यर्थी करवाएंगे एफआईआर

पिछले साल चीनी की रिकवरी 8.55 प्रतिशत रही थी। हालांकि नई मिल में पहले साल 5.88 प्रतिशत ही चीनी की रिकवरी रही थी। इस साल शुरू में चीनी की रिकवरी बहुत कम रही थी लेकिन अब शुगर मिल में चीनी की रिकवरी में सुधार होकर 9.31 तक पहुंच गई है।

छह करोड़ 39 लाख रुपए का भुगतान

शुगर मिल प्रबंधन ने 15 जनवरी तक मिल में दो लाख तीस हजार क्विंटल गन्ना पेराई हुई थी। इसका छह करोड़ 39 लाख रुपए भुगतान कर दिया है। शुगर मिल के सीडीपीओ डॉ.रजनीश कुमार ने बताया कि 400 किसानों के खातों में ऑनलाइन राशि जमा करवा दी गई। सोमवार तक किसानों के खातों में बैंक राशि हस्तारंण ऑनलाइन कर दिया है। हालांकि इस सीजन में मिल प्रबंधन ने अभी तक गन्ने के भाव तय नहीं किए हैं। मिल प्रबंधन ने पिछले भाव के हिसाब से किसानों को भुगतान किया है। पिछले साल गन्ने का भाव गेट 275 रुपए और आउटर पर तीन सौ रुपए भाव थे।

फैक्ट फाइल

शुगर मिल में गन्ना पेराई हुआ- 5 लाख 35 हजार क्विंटल -प्रतिदिन गन्ना पिराई हो रहा है- 13 से 15 हजार क्विंटल -चीनी की रिकवरी आ रही- 9.31 प्रतिशत -गन्ना उत्पादक किसानों को भुगतान किया-15 जनवरी तक -400 किसानों को गन्ना भुगतान किया- 6 करोड़ 39 लाख

पांच लाख 35 हजार क्विंटल गन्ना पेराई हुआ है और 15 जनवरी तक किसानों को छह करोड़ 39 लाख रुपए की राशि का किसानों को ऑनलाइन भुगतान कर दिया है। मिल में अब चीनी की रिकवरी में सुधार हुआ है। नरेंद्र थोरी, महाप्रबध्ंक, गंगानगर शुगर मिल लिमिटेड,श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग