5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शातिर लुटेरों ने दिया था फाइनेंसर से लूट की वारदात को अंजाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
robbery

शातिर लुटेरों ने दिया था फाइनेंसर से लूट की वारदात को अंजाम

पदमपुर.

इलाके में करीब दस दिन पहले 24 बीबी रोड पर फाइनेंसर को पिस्तौल दिखाकर ढाई लाख रुपए की नकदी व जेवरात आदि लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हरियाणा से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे हथियार भी बरामद किए हैं। उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। चारों ने कार में आकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसमें अन्य वारदात भी खुलने की उम्मीद है।

श्रीकरणपुर के सीओ अयूब खान ने बताया कि वाडज़् चार पदमपुर निवासी गोपालदास पुत्र निमज़्लदास ने रिपोटज़् दजज़् कराई कि वह बाबा फाइनेंस कंपनी का प्रोपराइटर है और 19 सितंबर को दोपहर एक बजे स्कूटी पर बैग लेकर कनेक्शन को नई धानमंडी लोकर संगतराम के आरा पर 24 बीबी रोड पर गया था। बैग में ढाई लाख रुपए की नकदी, सोने के जेवरात थे।

वह आरा मशीन से किश्त लेकर सजनानगर की तरफ रवाना हुआ तो पीछे से एक कार आई, जिसने आगे लगाकर उसको रोक लिया। कार से दो जने उतरे और बैग मांगा। मना करने पर पिस्तौल से धमकाकर नकदी और जेवरात लूट लिए। शनिवार को पुलिस ने सादकवाला निवासी संदिग्ध ओमप्रकाश पुत्र सतनाम सिंह व सतनाम सिंह से पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार सालमगढ़ निवासी गुरमीत सिंह उफज़् लीला उफज़् अमरेन्द्र सिंह पुत्र हरनेक सिंह, नागोकी निवासी अनिल कुमार उफज़् संदीप, लखवीर सिंह व सिरसा हरियाणा निवासी रवि ने कई दिन रैकी कर फाइनेंसर को लूटा था। हरियाणा पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह व अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। पदमपुर पुलिस ने ओमप्रकाश व सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इलाके में करीब दस दिन पहले 24 बीबी रोड पर फाइनेंसर को पिस्तौल दिखाकर ढाई लाख रुपए की नकदी व जेवरात आदि लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हरियाणा से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे हथियार भी बरामद किए हैं। उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है। चारों ने कार में आकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिसमें अन्य वारदात भी खुलने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग