5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानों के क्षेत्र में बदलाव, समय बचाने की कवायद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
sadar thana

sadar thana

- थानों के पुनर्गठन का प्रपोजल भेजा्र

श्रीगंगानगर.

पुलिस मुख्यालय की ओर से हाल ही में थानों के पुनर्गठन और एरिया की अदला-बदली के लिए प्रस्ताव मांगा था, जिसकी रिपोर्ट बनाकर पुलिस की ओर से भेजी गई है। जिसमें जिले के कई थानों का एरिया बदल सकता है।

सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि मुख्यालय की ओर से प्रपोजल मांगा गया था। जिसमें शहर में सदर थाना इलाके में ऐसे कई इलाके आते हैं, जिनकी दूसरी थाने से काफी दूरी पर स्थित है। ऐसे में परिवादियों थानों व पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लगता है। इसको देखते हुए मिर्जेवाला के आसपास के सात, नौ जेड, दो, तीन, छह व नौ वाई सदर थाने से काफी दूरी होने के कारण उनको पुरानी आबादी थाने में शामिल करने के लिए प्रपोजल बनाया गया है।

इसी तरह सदर के कुछ इलाके जवाहरनगर थाना इलाके में शामिल किए जाएंगे। इसी तरह जिले के कई थानों के एरिया का पुनर्गठन का प्रपोजल भेजा गया है। इसके चलते लोगों को पुलिस तक पहुंचने व पुलिस को लोगों तक पहुंचने में आसानी रहेगी।

Read More : राजकीय विद्यालय पर लगा था पांच दिन से ताला, स्थानांतरण निरस्त होने के बाद खोला

शादी का झांसा देकर देहशोषण

श्रीगंगानगर. शहर की एक महिला की ओर से महिला थाने में शादी का झांसा देकर देहशोषण करने व रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घरों में काम करती है। पुरानी आबादी वार्ड नंबर 11 निवासी रूपसिंह पुत्र गुलाब सिंह शादी का झांसा देकर उससे तीन साल से उसका यौनशोषण करता रहा और उसके रुपए भी हड़प लिए। । रूप सिंह का उसके घर आना जाना था। उसने उसे शादी का झांसा दिया और यौनशोषण किया। इसमें उसकी मां सरोज, भाई फौजी व भाभी राजू ने सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग