5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकतंत्र के उत्सव में हमारे लोकसभा सीट पर प्रदेश में सबसे आगे

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
At the forefront of our Lok Sabha seat in the festival of democracy

लोकतंत्र के उत्सव में हमारे लोकसभा सीट पर प्रदेश में सबसे आगे

श्रीगंगानगर। प्रदेश के दूसरे चरण में बारह लोकसभा सीटों में हुए मतदान में हमारा गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट पोल हुए है। श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में 74.18 प्रतिशत रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में 72.85 प्रतिशत रहा था। इस लिहाज से इस बार गंगानगर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने ही रिकॉर्ड तोडकऱ नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

चुनाव आयोग की ओर से प्रारभिंक स्तर पर जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीकानेर में 60.23 प्रतिशत, चूरू में 66.18 प्रतिशत, झुंझुनूं में 62.13 प्रतिशत, सीकर में 64.17 प्रतिशत, जयपुर ग्रामीण में 64.41 प्रतिशत, जयपुर में 68.35 प्रतिशत, अलवर में 66.87 प्रतिशत, भरतपुर में 58.38 प्रतिशत, करौली-धौलपुर में 54.52 प्रतिशत, नागौर में 61.93 प्रतिशत मतदान हुआ।
श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओं में सबसे ज्यादा वोट पोल पीलीबंगा में 76.22 प्रतिशत रहा है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से प्रारभिंक सूचना जारी की है, निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार सादुलशहर में 75.42 प्रतिशत, श्रीगंगानगर में 72.18 प्रतिशत, श्रीकरणपुर में 75.36 प्रतिशत, सूरतगढ़ में 73.44 प्रतिशत, रायसिंहनगर में 75.12 प्रतिशत, संगरिया में 73.14 प्रतिशत, हनुमानगढ़ में 72.98 प्रतिशत, पीलीबंगा में 76.22 प्रतिशत मतदान पोल हुए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग