6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना की फायरिंग रेंज में घुसने का प्रयास कर रहे पांच हथियारबंद दबोचे, हो सकता है बड़ा खुलसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Attempts to enter army's firing range

सेना की फायरिंग रेंज में घुसने का प्रयास कर रहे पांच हथियारबंद दबोचे, हो सकता है बड़ा खुलसा

श्रीगंगानगर.

राजियासर थाना इलाके में सोमवार शाम को सेना की महाजन फायरिंग रेंज में कार लेकर घुसने का प्रयास कर रहे पांच हथियारबंद संदिग्ध व्यक्तियों को सेना ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। सैनिक संदिग्धों को पकडकऱ रेंज में ले गई है, जहां उनसे इस घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इन संदिग्धों से पूछताछ में कोई बड़ा खुलासा भी हो सकता है।

पांचों हथियारबंद युवक कार छोडकऱ भाग निकले
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक कार में पांच संदिग्ध हथियारबंद युवकों ने महाजन फायरिंग रेंज में घुसने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सैनिकों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आगे जाकर पांचों हथियारबंद युवक कार छोडकऱ भाग निकले। इस पर सेना के जवानों व ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और राजाणा माइनर के पास रोही में उनको दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कुछ नहीं बताया
जवान व ग्रामीण उनको पकडकऱ चौराहे पर ले आए। जहां उनसे पूछताछ शुरू की गई लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसी दौरान राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सैन्यकर्मी व पुलिस पांचों संदिग्धों को रेंज में ले गए। सैना और पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में निगाह बनाए हुए हैं।

पढ़ें अन्य खबर ..

श्रीगंगानगर. रेलवे स्टेशन के सामने आए दिन लगने वाले जाम व भीड़भाड़ से निजात पाने के लिए पुलिस, रेलवे अधिकारी व टेम्पो यूनियनों के नेताओं के प्रयासों से अब टेम्पो खड़े करने पर पाबंदी लगा दी गई है। स्टेशन के सामने टेम्पो खड़ा पाए जाने पर चालान किया जाएगा और तीन बार चालान होता है तो टेम्पो सीज कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने टेम्पो सहित अन्य वाहनों के खड़े होने व सवारियां उतारने को लेकर काफी भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती थी और वहां जाम लगा जाता था। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में पूर्व में भी रेलवे अधिकारियों से वार्ता हुई थी लेकिन आगे नहीं बढ़ सकी। अब रेलवे स्टेशन अधीक्षक, टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष ओमी नायक व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित के बीच वार्ता हुई। जिसमें स्टेशन परिसर में प्रथम लाइन ही टेम्पो खड़े हो सकेंगे। बाहर खड़े करने पर पाबंदी रहेगी। ये टेम्पो कंट्रोल रूम के सामने वाले गेट से परिसर में अंदर प्रवेश करेंगे और प्रथम लाइन में खड़े होंगे। यहां सवारियां भरेंगे और दूसरे गेट से बाहर निकल जाएंगे। ये टेम्पो स्टेशन के सामने नहीं रुकेंगे। ना ही स्टेशन के सामने किसी गली में जा सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग