4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माघ शुक्ल दशमी आज, कीजिए बाबा रामदेव के दर्शन, देखिए वीडियो

https://web.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Religious

माघ शुक्ल दशमी आज, कीजिए बाबा रामदेव के दर्शन, देखिए वीडियो

श्रीगंगानगर.
शहर में शुक्रवार को बाबा रामदेव का मेला भरा। शहर के सूरतगढ़ मार्ग स्थित बाबा रामदेव के मंदिर में सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। आरती के साथ शुरू हुआ बाबा के दर्शन का क्रम लगातार जारी है। लोग प्रसाद, माला आदि बाबा को अर्पित कर रहे हैं। इसके साथ ही चर्मरोग से मुक्ति के लिए बाबा को झाडू और नमक भी अर्पित किए जा रहे हैं।

मंदिर के बाहर सुबह से ही अस्थाई दुकानें सज गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही पुलिस और सेवादार व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हैं। बाबा के भजन कीर्तन का दौर भी मंदिर परिसर में जारी है।
बाबा रामदेव के मेले के मद्देनजर शुक्रवार सुबह से सुखाडिय़ा सर्किल से शिव चौक की तरफ यातायात रोका गया है। गोपीराम गोयल की बगीची से शिव चौक तक सडक़ के दोनों और अस्थाई दुकानें सजाई गई हैं। इनमें खिलौने, घर की जरूरत का समान, प्रसाद आदि की बिक्री की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग