1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : घटिया काम से हुआ जीना मुहाल, बारिश के समय घरों में घुसता है पानी

पाइप लाइन डालने के बाद इन सड़क मार्गों को दुबारा भी बनाया गया परन्तु इनकी गत आज तक नहीं सुधरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 1 Oct 2017, 8:11 PM IST

road broken

road broken


श्रीगंगानगर.

चार साल पहले चहल चौक से खींची चौक और इंदिरा वाटिका से गगन पथ तक दो मुख्य मार्गों को इसलिए खोद दिया गया कि इन मार्गों पर सीवरेज पाइप लाइन डालनी थी।पाइप लाइन डालने के बाद इन सड़क मार्गों को दुबारा भी बनाया गया परन्तु इनकी गत आज तक नहीं सुधरी।


सीवरेज कंपनी यूईएम ने इन सड़क मार्गों पर मुख्य पाइप लाइनें बिछाई। पाइपों का मिलान नहीं होने और चैम्बर का लेवल सही नहीं होने से इन सड़कों को कई बार तोडऩा पड़ा। कंपनी ने हर बार जल्द सीवरेज के प्रोपर्टी कनेक्शन जारी करने का आश्वासन दिया परन्तु आज तक कुछ नहीं हुआ। उलटे सड़कें जर्जर होने से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

कोई लाभ नहीं मिला
सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए सड़क तोड़ दी गई परन्तु आमजन को कोई लाभ नहीं मिला। उलटे लंबे समय से लोग परेशान हो रहे हैं। कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा।
-हरप्रीत सिंह, वार्डवासी

आए दिन सड़क पर गिरते हैं लोग
सड़क क्षतिग्रस्त होने से आए दिन लोग गिरते हैं। सड़क की दशा सुधारने के लिए पार्षद और सीवरेज कंपनी के अधिकारियों से कई बार बात की गई परन्तु अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ।
- विक्रांत, वार्डवासी

घरों में घुसता है पानी
सीवरेज लाइन बिछाने के बाद लाभ के बजाय नुकसान ज्यादा हो गया। पहले पानी नहीं भरता था जबकि अब बारिश के बाद पूरे इलाके में पानी भर जाता है। कई घरों में भी पानी चला जाता है।
-रेखा पारीक, वार्डवासी

चार साल से नरक भोग रहे
सीवरेज के नाम पर अच्छी-भली सड़क का सत्यानाश कर दिया गया। हम तो चार साल से नरक भोग रहे हैं। सीवरेज का काम शुरू होने के बाद लाभ होना तो दूर सड़क का सत्यानाश हो गया है।
-सुरेन्द्र कुमार, वार्डवासी

विरोध के बावजूद कर दी अनसुनी
सीवरेज के कार्य के दौरान हमने घटिया काम का खूब विरोध किया था परन्तु हमारी बात को अनसुना कर दिया गया है। अब इस खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
-बलदेव सिंह, पूर्व पार्षद, वार्ड 36

सीवरेज कंपनी ने इलाके को बर्बाद किया
सीवरेज कंपनी यूईएम ने शहर की कई कॉलोनियों में 33 किमी में पाइप लाइन बिछाई थी परन्तु मुझे नहीं लगता कि सीवरेज कामयाब हो पाएगा। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पाइप लाइन डालने के बाद सड़क नहीं धंसी हो।
जगदीश जांदू, पूर्व सभापति, नगर परिषद, श्रीगंगानगर

पाइप चालू करें तो कनेक्शन करवाएं
सीवरेज कंपनी ने पहले चरण में घटिया काम किया है। अभी एसटीपी तक पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने कनेक्शन कर दिए तो समस्या हो सकती है। सीवरेज लाइन शुरू होते ही कनेक्शन करवा दिए जाएंगे।
अजय, चांडक, सभापति, नगर परिषद, श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़