
विश्वास है तो पत्थर में भी भगवान है,श्री जम्भवाणी हरि गो कथा
-विश्वाश है तो पत्थर में भी भगवान है,पांडवों को भगवान में विश्वास था जिससे उनकी विजय हुई
-ईश्वर से चोर व साहूकार दोनों ही मन्नत मांगते है
रामसिंहपुर. क्षेत्र के गांव भोपालपुरा कि श्री श्याम गोशाला में चल रही श्री जम्भवाणी हरि गो कथा के पांचवें दिन शनिवार को कथा वाचक आचार्य सच्चिदानंद ने कहा कि जो मनुष्य जैसी भावना लेकर आता है भगवान उसकी ईच्छा पूर्ण करता है.
उन्होने कहा कि ईश्वर से चोर व साहूकार दोनों ही मन्नत मांगते है. जिसकी भगवान ईच्छा पूर्ण करते है.
दूसरे सारांश में बताया कि विश्वाश है तो पत्थर में भी भगवान है. पांडवों को भगवान में विश्वास था. जिससे उनकी विजय हुई. परन्तु दुर्योधन के पराजित होने का कारण था कि उनको भगवान के प्रति आस्था नही थी.
गांव की श्री श्याम गोशाला में चल रही कथा में दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे है व गोशाला में आवारा गोवशों के लिए तूड़ी दलिया व खळ आदि बढ़ चढ़ कर दान कर रहे है.
अन्तिम सारांश में स्वामी जी ने कहा कि अच्छे पात्र को दिया धान व्यर्थ नही जाता है. जैसे अच्छे खेत में बोया बीज कई गुणा हो कर वापिस आता है उसी प्रकार अच्छे पात्र में दिया धान कई गुणा बढ कर आता है.
Published on:
22 Dec 2018 09:09 pm
