1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-हादसे के बाद हनुमानगढ़ रोड पर लगा जाम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 15 Jul 2018, 9:54 PM IST

demo pic

demo pic


श्रीगंगानगर.

सदर थाना इलाके में हनुमानगढ़ रोड पर गांव ख्यालीवाला के पास मोड़ पर रविवार दोपहर निजी बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।

पुलिस ने बताया कि नगराना निवासी सुखवंत सिंह पुत्र मलकीत सिंह ने रिपोर्ट दी है कि 29 एफ कर्णपुर निवासी बूटा सिंह (24) पुत्र साधुसिंह बाइक पर गांव जा रहा था। रास्ते में ख्यालीवाला गांव के समीप मोड पर तेज गति से आती एक निजी बस ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस उसे घसीटते हुए दूर तक ले गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर वहां जाम खुलवाया।

दिनभर चुभे सूरज के शूल

श्रीगंगानगर. सूरज के शूल रविवार को दिनभर चुभते रहे। अवकाश का दिन होने चलते अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी कामकाज से कुछ लोग घरों से निकले भी तो बचाव के इंतजामों के बाद। गर्मी के कारण शहर की प्रमुख सड़कों और अंदरुनी कॉलोनियों में रविवार को आवाजाही बेहद कम रही। सड़कों पर निकले अधिकांश लोगों ने सड़क किनारे लगे शीतल पेय के ठेलों पर गर्मी से निजात पाई। शाम ढलने के साथ ही लोग सड़कों पर नजर आने लगे।

मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शहर में दोपहर में थोड़ी देर के लिए बादल छाए तो लगा कि वर्षा की सौगात इलाके को मिलेगी लेकिन ये बरसे बिना ही लौट गए। रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 77 प्रतिशत तथा शाम को 48 प्रतिशत दर्ज की गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़