10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोटासरा ने कसा तंज, बोले- केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार, फिर कैसे बिक रहा नकली खाद-बीज

डोटासरा ने कहा कि कृषि मंत्री को बताना चाहिए था कि सही बीज, खाद और कृषि रसायन कहां व कैसे उन्हें उपलब्ध होंगे। इस छापेमारी से किसान गुमराह हो गए कि कौन से असली हैं और कौन से नकली।

2 min read
Google source verification
Govind Singh Dotasara

कांग्रेस के सदस्यों के साथ मंत्रणा करते डोटासरा। (फोटो- पत्रिका)

राजस्थान के श्रीगंगानगर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने फिर से तंज कसा कि राजस्थान में सरकार कौन चला रहा है, जनता की समझ में नहीं आ रहा। एक दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर आए डोटासरा ने कहा कि कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने बीज फैक्ट्री पर छापेमारी कर किसानों को भ्रमित कर दिया।

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को बताना चाहिए था कि सही बीज, खाद और कृषि रसायन कहां व कैसे उन्हें उपलब्ध होंगे। इस छापेमारी से किसान गुमराह हो गए कि कौन से असली हैं और कौन से नकली। केंद्र में 11 साल और प्रदेश में डेढ़ साल से भाजपा की डबल इंजन सरकारें हैं। ऐसे में नकली और घटिया कृषि सामान बन और बिक रहे हैं तो फिर सरकार कर क्या रही हैं? डोटासरा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराधों का बोलबाला है, मगर ना तो मुख्यमंत्री बोलते हैं और ना ही गृहमंत्री।

संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानती भाजपा

डोटासरा ने कहा कि प्रदेश सरकार एक वर्ष बाद भी यहां जिला प्रमुख का चुनाव नहीं करवा रही। जिला परिषद में भाजपा के दो-तीन डायरेक्टर हैं, लेकिन जिला प्रमुख मनोनीत कर रखा है। उसका कार्यकाल किसी न किसी बहाने से बढ़ाया जा रहा है। भाजपा द्वारा संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को न मानने का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता।

पार्टी विरोधी गतिविधियां मान्य नहीं

उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कांग्रेसजन अपने पदों और जिम्मेदारियां से मुक्त हैं। आने वाले चुनाव में भी उन्हें कोई पद या जिम्मेदारी नहीं की जाएगी। ऐसे लोग स्वत: ही पार्टी से बाहर हैं।

यह वीडियो भी देखें

जिला परिषद उपचुनाव पर की मंत्रणा

प्रदेशाध्यक्ष ने जिला परिषद सदस्य उप चुनाव के संबंध में कांग्रेस के सभी सदस्यों के साथ मंत्रणा की। जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी, बीकानेर संभाग प्रभारी नसीम अख्तर, जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान, सांसद कुलदीप इंदौरा, संविधान बचाओ अभियान के जिला संयोजक गोविंदराम मेघवाल, विधायक डूंगरराम गैदर, विधायक एडवोकेट शिमलादेवी नायक, राजेंद्र भादू, सोनादेवी बावरी, जगदीशचंद्र जांगिड़, संतोष कुमार सहारण, प्रधान सुरेंद्रपालसिंह बराड़, संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंत्रणा में शामिल रहे। इससे पहले कांग्रेस पदाधिकारियों ने डोटासरा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- मंत्री दिलावर ने बारां में सुनी 182 जन शिकायतें, टालमटोल करने वाले अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी