5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाध्यक्ष की ताजपोशी की आड़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

BJP's show of strength under the guise of District President's coronation- केन्द्रीय कानून मंंत्री सहित कार्यकर्ता बने साक्षी  

2 min read
Google source verification
जिलाध्यक्ष की ताजपोशी की आड़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष की ताजपोशी की आड़ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

श्रीगंगानगर। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पार्टी का शक्ति प्रदर्शन के रूप में नजर आया। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से भाजपाईयों का दबदबा रहा लेकिन लोकल भाजपाईयेां की संख्या कम देखने को मिली। रविवार को पदमपुर बाइपास पर ग्रीन वैली रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खुद करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे। सिर्फ भाजपा के जयघोष से जिलाध्यक्ष का आगमन किया गया। ढोल धमाकों की आवाज नजर नहीं आई। हालांकि उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। यह कार्यक्रम सुबह ग्यारह बजे शुरू होकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक चला। नए जिलाध्यक्ष ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर कहा कि पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीके से उनको यह जिम्मेदारी दी है। चुनाव नजदीक आने पर अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जोड़ने की बात कही।

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/union-law-minister-said-that-s-why-pm-modi-s-feet-were-touched-8390888/

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में अच्छे और बुरे दिनों को प्रमुखता से सांझा किया। कोरोनाकाल और किसान आंदोलन में पार्टी के प्रति लोगों की नाराजगी को झेलते हुए आगे बढ़कर काम करने की बात कही। इससे पहले केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका मानी। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्षों में सीताराम मौर्य, बहादरचंद नारंग, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, अशोक नागपाल, महेन्द्र सिंह सोढ़ी के अलावा पूर्व विधायक गुरजंट सिंह बराड़, ओपी महेन्द्रा, शिमला बावरी, लालचंद मेघवाल, एससीएसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, रायसिंहनगर विधायक बलवीर लूथरा, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, अनूपगढ की नगर पालिकाध्यक्ष प्रियंका बैलाण, शिव स्वामी, रमजान अली चोपदार, विनीता आहुजा आदि मौजूद थे।

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/wheels-of-auto-tippers-run-after-three-years-of-purchase-8387267/

इस बीच, मंच पर लगाए फ्लैश बोर्ड में नए जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की जितनी बड़ी फोटो थी, उसके अनुरुप पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ की फोटो लगाई गई थी, भाजपा संगठन का यह प्रयास था कि शरणपाल और आत्माराम तरड़ को एक जैसा तवज्जो देने का प्रयास किया। वहीं इसी मंच पर एक अलग से फलैश बोर्ड लगाया था जिसमें केन्द्रीय कानून मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर एसएसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने अपनी फोटो के साथ साथ अर्जुनराम मेघवाल की फोटो बड़ी लगाई हुई थी। इन दोनों पोस्टरों की कार्यक्रम स्थल पर चर्चा का विषय बनी रही।