25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blackout: आज भी अंधेरे में डूबा राजस्थान का यह जिला, कल भी नहीं खुलेंगे स्कूल, पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप

Blackout in Sriganganagar: जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि हालात पूरी तरह सामान्य होने पर ही स्कूल खोलने के बारे में निर्णय करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 12 May 2025, 9:26 PM IST

Blackout in Rajasthan

Blackout in Sriganganagar: भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में आमजन के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार अनूपगढ़, घड़साना, रायसिंहनगर, श्रीकरणपुर तथा श्रीगंगानगर क्षेत्र में भारत-पाक सीमा से 3 किलोमीटर की परिधि में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसके साथ ही एडीएम प्रशासन सुभाष चंद्र ने बताया कि सतर्कता बरतते हुए सोमवार को ब्लैक आउट रखा गया है। ब्लैकआउट शाम 7 बजे शुरू हुआ, जो कि मंगलवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। वहीं श्रीगंगानगर स्कूलों में अभी अवकाश जारी रहेगा।

सामान्य हुआ जनजीवन

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि हालात पूरी तरह सामान्य होने पर ही स्कूल खोलने के बारे में निर्णय करेंगे। वहीं सीजफायर के बाद रविवार सुकून से बीता तो सोमवार को जिले में जनजीवन पटरी पर लौट आया। शाम से ब्लैक आउट के निर्देशों के चलते बाजार भले जल्दी खुल रहे हैं, लेकिन ग्राहकी कमजोर है। सीजफायर के बाद सीमावर्ती इलाकों में जनजीवन सामान्य हो रहा है।

रात्रिकालीन गतिविधियों पर सख्ती

वहीं निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित अवधि में तेज रोशनी, तेज ध्वनि वाले यंत्र, पटाखे, डीजे और बैंड का उपयोग भी वर्जित रहेगा। यह कदम सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।

कलक्टर ने जारी आदेशों में बताया कि यदि किसी किसान को रात्रिकालीन समय में सिंचाई या अन्य आवश्यक कृषि कार्य के लिए खेतों में जाना पड़े तो वह सीमा सुरक्षा बल या सेना के संबंधित पोस्ट कमांडर से अनुमति प्राप्त कर ही आवाजाही कर सकेगा। यह प्रतिबंध राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। आदेश आगामी दो महीनों तक प्रभावी रहेंगे।

यह वीडियो भी देखें

मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

श्रीगंगानगर के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गुब्बारे पर पाकिस्तान का निशान और पीटीआई पार्टी का झंडा लगा हुआ था। खुफिया एजेंसियों को सूचना दी गई है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- मदन राठौड़ की विपक्ष को नसीहत, प्रश्न करना अधिकार है, लेकिन आलोचना करना सही नहीं

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग