5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, फैली दहशत

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
blast

ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, फैली दहशत

सूरतगढ़ थर्मल.


सूरतगढ़ थर्मल की 660-660 मेगावाट की निर्माणाधीन सातवीं और आठवी सुपर क्रिटिकल इकाईयो में शनिवार दोपहर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। गनीमत यह रही कि सिलेंडर फटने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और पास काम कर रहे दो श्रमिक बाल-बाल बच गए। सिलेंडर में हुए धमाके से मजदूरों में दहशत फैल गई।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे निर्माणाधीन सातवीं और आठवी सुपर क्रिटिकल इकाईयो के बॉयलर के नजदीक कुछ मजदूर आक्सीजन के सिलेंडर उतार रहे थे। अचानक एक सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से सिलेंडर कई मीटर हवा में उछलने के बाद नीचे गिरा।

तेज धमाके और सिलेंडर से निकली तेज गैस से चारो तरफ धूल मिट्टी का गुबार छा गया। हादसे में सिलेंडर उतार रहे मजदूरों सहित आस पास काम कर रहे श्रमिको को किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ।


यूं हुआ हादसा-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे सुपर क्रिटिकल इकाईयो में सप्लाई हुए ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय अचानक से एक सिलेंडर फट गया और तेज धमाके के साथ कई मीटर उछलकर नीचे गिरा। सिलेंडर से निकली तेज गैस और उड़ी धूल बजरी के कण सिलेंडर उतार रहे सुनील पुत्र ओम प्रकाश और नजदीक ही काम कर रहे संदीप पुत्र वेदप्रकाश स्वामी की आखों में चले गए और हल्की खरोंचे आई।


सिलेंडर की गुणवत्ता पर उठाया सवाल
सूरतगढ़ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने सिलेंडरों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच करने और ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लायर फर्म पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण सिलेंडर स्टोर में उतरवाने की बजाय सीधे कार्यस्थलों पर उतरवाए जाते है। जो नियमानुसार गलत है।

हादसे की होगी जांच
निर्माण कार्यो में वेल्डिंग के लिए आए सिलेंडरों में से एक उतारते समय फट गया था। इससे किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नही हुआ है। हादसे को जांच की जाएगी।
बी पी नागर
मुख्य अभियंता
सुपर क्रिटिकल इकाई, सूरतगढ थर्मल।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग