
प्रतीकात्मक तस्वीर-एआई
श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर इलाके की रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सबंध बनाए और अब फोन उठाना बंद कर दिया है।
दरअसल, पूरा मामला एक कोचिंग सेंटर से शुरू हुआ। दोनों एक ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती पहले प्यार में बदली और फिर शादी का वादा बीच में आ गया। अब बलात्कार करने के आरोप में युवक जेल की सलाखों में बंद है।
पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। बीते चार साल से बैंकिंग की तैयारी कर रही है। उसकी जनवरी 2023 में सन्दीप वर्मा नाम के युवक से जान-पहचान हो गई। संदीप ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उसकी अच्छी जान पहचान है वह उसको नौकरी भी दिलवा देगा।
युवती ने बताया कि वह संदीप की बातों में आ गई। आरोप है कि 11 मार्च 2023 को वह बैंक एग्जाम देने बठिंडा गई तो संदीप भी उसके साथ चला गया। इसके बाद अप्रैल 2023 में वह उसे वैष्णोदेवी माता के दर्शन करने के लिए साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शादी करने की इच्छा जताई और अपने घर वालों से मिलवाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया।
युवती के मुताबिक, आरोपी ने अपने कमरे पर उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया साथ ही अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद जब वह होश में आई तो संदीप ने शादी का वादा कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि शादी का वादा और लोकलाज के डर से से वह चुप हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने युवती का फोन उठाना बंद कर दिया और अपने दोस्तों के साथ उसे धमकाया। युवती की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Published on:
11 Sept 2025 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
