5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलकुंभी से नहर ओवरफ्लो, होने लगा रिसाव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
canal overflow

जलकुंभी से नहर ओवरफ्लो, होने लगा रिसाव

- मौके पर पहुंचे किसानों ने रिसाव को किया बंद

श्रीविजयनगर. गंगनहर की करणीजी वितिरिका में जलकुंभी आने से आरडी १५० के करीब गांव ४० जीबी के बस स्टैंड के सामने बुधवार सुबह ७ बजे रिसाव हो गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने मिट्टी लगाकर रिसाव को फिलहाल बंद कर दिया है। इसकी सूचना पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए।

किसान हरविंद्र सिंह निज्जर ने बताया कि गुरुद्वारा गुरुसर के सामने बने पुल में अत्यधिक जलकुंभी व एक मृत गौवंश जमा होने से नहर ओवर फ्लो हो गई। जिससे गांव ४० जीबी बस स्टैंड के सामने नहर में रिसाव हो गया। किसान ने इसकी सूचना आसपास के गांव के किसानों को दी गई।

मौके पर पहुंचे किसान प्यारा सिंह, तरसेम सिंह हुन्दल, ब्रह्मदीप सिंह खख व विरेन्द्र सिंह ने मिट्टी लगाकर रिसाव को फिलहाल बंद कर दिया है। गांव ४१ जीबी, ४० जीबी, ४४ जीबी व ४६ जीबी के किसान मौके पर पहुंचे और पुल में जमा हुई जलकुंभी को बाहर निकालकर मृत गौवंश को आगे प्रवाहित किया गया। तब जाकर नहर का ओवरफ्लो कम हुआ।

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता शिवलाल ने बताया कि वितिरिका की आरडी १५० के पास हल्का रिसाव हुआ था, जिसको उसी समय बन्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि करणीजी वितिरिका पर कई पुराने पुल काफी नीचे हो गए है। इस तरह के पुलों में आए दिन मृत जानवर व जलकुंभी जमा हो जाती है जो कई बार नहर टूटने का कारण भी बनती है।

करणीजी वितिरिका संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम सिंह खख ने बताया कि कई बार इन पुलों को ऊंचा करने के बारे में सिंचाई विभाग को अवगत कराया गया है, पर अब तक इस पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई है। पिछले दिनों संघर्ष समिति ने उपखण्ड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया था। जिसमे वितिरिका पर बने पुलों को ऊंचा करना दूसरी प्रमुख मांग थी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग