6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उम्मीदवारों को 6 तक देना होगा चुनाव खर्च का ब्यौरा

https://www.patrika.com/sri-gangangar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
election

उम्मीदवारों को 6 तक देना होगा चुनाव खर्च का ब्यौरा

उम्मीदवारों को 6 तक देना होगा चुनाव खर्च का ब्यौरा

श्रीगंगानगर. विधानसभा चुनाव में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ चुके 86 उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का हिसाब 6 जनवरी तक जमा करवाना है। इसकी अनदेखी करने पर निर्वाचन रद्द हो सकता है और उम्मीदवार को आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उम्मीदवारों व उनके अधिकृत एजेंटों के लेखा संधारण से संबंधित प्रशिक्षण में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 जनवरी तक समस्त खर्चों का ब्यौरा आयोग को प्रस्तुत करना है, इसलिए सभी उम्मीदवार 6 जनवरी तक अपने खर्च का हिसाब लेखा दल को दे दें।

उन्होंने कहा कि किसी उम्मीदवार को खर्चे का ब्यौरा तैयार करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह लेखादल की सहायता ले सकता है। इस कार्य में लेखादल हर संभव सहयोग करेगा।

अवकाश के दिन भी काम
जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने बताया कि 5 व 6 जनवरी को अवकाश होने के बावजूद सभी विधानसभा क्षेत्र के लेखादल उपस्थित रहेंगे। उम्मीदवार शनिवार-रविवार को भी लेखादलों से खर्च का हिसाब तैयार करवाने में मदद ले सकते हैं।

किसी प्रकार की शंका हो तो उसका समाधान कर सकते हैं तथा अपना लेखा ब्यौरा जमा करवा सकते हैं। चुनाव व्यय के लेखों की अंतिम रिपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक शनिवार को श्रीगंगानगर आ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग