26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल समाज ने परम्परागत श्रद्धा के साथ दिया प्रात: अध्र्य

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

less than 1 minute read
Google source verification
chhath festival

परम्परागत श्रद्धा के साथ दिया प्रात: अध्र्य

उल्लास से मनाया छठ महापर्व

श्रीगंगानगर। छठ महापर्व बुधवार को उल्लास से मनाया गया। परम्परागत श्रद्धा के साथ प्रात: अध्र्य दिया गया। तीन पुली पर नहर के किनारे उल्लास देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। एक तरफ प्रात: अध्र्य दिया जा रहा था तो दूसरी तरफ कई मंचों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां माहौल को भक्ति से सराबोर कर रही थी।

इससे पूर्व मंगलवार को अस्त होते सूर्य को अध्र्य दिया गया। देर शाम को भजनों की सरिता बही एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को यादगार बनाया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस ने भी पर्याप्त बंदोबस्त किए।

मिथिला डाला छठ पूजा सेवा समिति की ओर से तीन पुली, जेड माइनर पर कार्यक्रम रखे गए। अध्यक्ष विनोद साहू एवं उनकी टीम व्यवस्थाओं में जुटी रही। छठ पूजा सेवा समिति तीन पुली के नजदीक गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के सामने छठ पर्व मनाया। इसके अध्यक्ष एडवोकेट उमेश चौधरी के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मिथिला सेवा समिति के तत्वाधान में अनेक कार्यक्रम रखे गए। अध्यक्ष डॉ. शगुनसिंह महात्मा ने सभी को महोत्सव की बधाई दी।

छठ महोत्सव के चलते संस्थाएं आयोजनों की सफलता के लिए कई दिनों से जुटी हुई थी। छोटे-छोटे बच्चे भी उल्लास के साथ महोत्सव में शामिल हुए। समूचे क्षेत्र में विशेष सफाई एवं सजावट की गई। सौंदर्य प्रसाधन, गुबारे, खिलौने एवं अन्य सामान वालों की खूब बिक्री हुई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग