5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसमस पर पूरा दिन आस्था और आनंद

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
christmas

क्रिसमस पर पूरा दिन आस्था और आनंद

-चर्च में पूरा दिन श्रद्धालुओं ने प्रज्वलित की कैंडल
-भक्ति संगीत की रही गूंज
श्रीगंगानगर.

शहर का सेके्रर्ड हार्ट चर्च मंगलवार को आस्था और आनंद का साक्षी बना। ईसाई समुदाय के लोगों में इस दिन प्रभु यीशू के जन्म की खुशी और आस्था हिलोरें ले रही थी वहीं युवा चर्च ेके बाहर सेल्फी लेकर अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे थे।

चर्च को सोमवार रात से ही सजाया हुआ था। वहां देर रात आयोजन के बाद मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इस मौके पर फादर जोबी सहित कई लोग मौजूद थे। चर्च में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठ कर प्रभु यीशू का स्मरण कर रहे थे वहीं अन्य कैंडल जलाकर आस्था दर्शा रहे थे। चर्च में शानदार सजावट की गई थी।

मेले जैसा माहौल
चर्च के बाहर मेले जैसा माहौल था। यहां खाद्य पदार्थों के स्टाल सजे थे। वहीं गुब्बारों और मोमबत्तियों की बिक्री भी जोरों पर थी। सांता क्लॉज की ड्रेस और टोपियां भी खूब बिक रही थी। चर्च में पहुंचे कई बच्चे सांता क्लाज की टोपी सिर पर धारण कर यहां वहां घूमते नजर आ रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग