30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर इस दिन को काले दिवस के रुप में मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 8 Nov 2017, 7:59 PM IST

protest

protest

श्रीगंगानगर.

जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर इस दिन को काले दिवस के रुप में मनाया। कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष संतोष सहारण के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलक्टर ज्ञानाराम को ज्ञापन सौंपा।बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोती पैलेस से सुबह हाथों पर काली पट्टी बांधकर जिला कलक्ट्रेट की तरफ रवाना हुए। ये मोदी और भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दिए ज्ञापन में इन्होंने बताया कि आठ नवंबर 2016 को रात्रि आठ बजे नोटबंदी का फैसला लिया गया था, और तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया था। आपने इस फैसले के संदर्भ में दलील दी थी कि काले धन पर नकेल कसने, नकली मुद्रा पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कोयला संकट खत्म, थर्मल की चार इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू

आपके इस निर्णय से 500 और 1000 के नोट पूरी तरह से चलन से बाहर हो गए और आपने दावा किया था कि 50 दिनों में जनता नोटबंदी से हुई परेशानियों से मुक्त हो जाएगी। नोटबंदी को एक साल हो गया है लेकिन काले धन पर नकेल नहीं लगी, वहीं नई मुद्रा में नकली नोट भी हिस्सा बन चुके हैं। आपने दावा किया था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और डिजीटल लेन-देन हो जाएगा, लेकिन भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

Video : जिला चिकित्सालय के गलियारे दूसरे दिन भी सूने

प्रवक्ता आदेश बाघला ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष संतोष सहारण, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, श्याम लालशेखावाटी, महिला अध्यक्ष नमिता सेठी, पूर्व विधायक गंगाजल मील, कृष्ण मील, पूर्व विधायक दौलतराम नायक, पृथीपाल संधू, अंकुर मिगलानी, जगदीश जांगीड़, तरसेम गुप्ता, भूपेंद्र कौर टूरना, सीता स्वामी, हेमा मुंजाल, रीतू धवन, जयदीप बिहाणी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़