6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 करोड़ की लागत से बनेंगे 95 आवास

Construction of Houses : सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना में नवनिर्मित 660-660 मेगावाट की सातवी आठवी सुपर क्रिटिकल इकाइयों की आवासीय सुविधा के लिए 26 हैक्टेयर में बनने वाली आवासीय कॉलोनी में गुरुवार को विभिन्न श्रेणी के आवासों के निर्माण कार्य की शुरुआत मुख्य अभियंता सुपर क्रिटिकल बीपी नागर, के एल मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता केसर सिंह, सुभाष सहारण, जीसी जैन, उप मुख्य अभियंता सिविल मुकेश वर्मा ने पूजा अर्चना और भूमि पूजन के साथ की।
less than 1 minute read
Google source verification
10 करोड़ की लागत से बनेंगे 95 आवास

10 करोड़ की लागत से बनेंगे 95 आवास

सूरतगढ़ थर्मल. सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना में नवनिर्मित 660-660 मेगावाट की सातवी आठवी सुपर क्रिटिकल इकाइयों की आवासीय सुविधा के लिए 26 हैक्टेयर में बनने वाली आवासीय कॉलोनी में गुरुवार को विभिन्न श्रेणी के आवासों के निर्माण कार्य की शुरुआत मुख्य अभियंता सुपर क्रिटिकल बीपी नागर, के एल मीणा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता केसर सिंह, सुभाष सहारण, जीसी जैन, उप मुख्य अभियंता सिविल मुकेश वर्मा ने पूजा अर्चना और भूमि पूजन के साथ की।

उप मुख्य अभियन्ता सिविल मुकेश वर्मा ने बताया की परियोजना की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के जवानों और अधिकारियों के लिए करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 95 आवासो के निर्माण कार्य के तहत एक आवास आर-2श्रेणी, चार आवास आर-3 श्रेणी, 32 आवास आर-4 श्रेणी और 58 आवास आर-5 श्रेणी के होंगे।

उन्होंने बताया कि इन आवासों का निर्माण कार्य 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्माण कम्पनी को दिया गया है। मुख्य अभियन्ता बीपी नागर ने बताया की सभी आवासो का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता आरके सैनी, अधिशाषी अभियंता सिविल जीआर कोली, अभियन्ता मनोज सहारण, मूलचंद सैन आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग