6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिषद प्रशासन ने खोला खजाना, विस चुनाव से पहले सुधरेगी सड़कों की सेहत

-पचास वार्डों में साढ़े नौ करोड़ रुपए होंगे खर्च
2 min read
Google source verification
road

परिषद प्रशासन ने खोला खजाना, विस चुनाव से पहले सुधरेगी सड़कों की सेहत

श्रीगंगानगर.

विधानसभा चुनाव की आहट देखते नगर परिषद प्रशासन ने भी अब दरियादिली दिखाते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में टूटी सड़कों और नालियों की मरम्मत के लिए खजाना खोल दिया है। इन पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। शहर के सभी पचास वार्डों के विकास कार्यो के लिए टेण्डर होंगे।


इन वार्डों में सभापति अजय चांडक और उप सभापति अजय दावड़ा के वार्ड में बीस-बीस लाख रुपए से सड़कों की मरम्मत और इंटरलोकिंग टाइल्स बिछाने का काम किया जाएगा। सभापति की माने तो टेण्डर की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी लेकिन एस्टीमेट के लिए अभियतांओं की टीम तैयार नहीं थी। अब अगले सप्ताह टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है।

रावला में एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद


पार्षदों और ठेकेदारों की खिली बांछे
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में मूकदर्शक बने कई पार्षदों के वार्डों में भी नए बजट में सड़कें बनाने का प्रावधान किया जा रहा है। ऐसे वार्डों में बीस-बीस लाख रुपए के विकास कार्य करवाने के लिए परिषद प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।

दूधिया हुआ बेहोश तो दूध का शरबत बना गटक गए

वार्ड 7 को सर्वाधिक, 15 को न्यूनतम

वार्ड 1 से 5, 10,11,13,19,21 से 50 तक प्रत्येक में 20-20 लाख रुपए रुपए खर्च किए जाएंगे। वार्ड सात में सबसे ज्यादा साढ़े 25 लाख रुपए खर्च होंगे,इसके विपरीत वार्ड पन्द्रह में सबसे कम महज 6 लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ साथ वार्ड 6 में साढ़े 19, आठ में सात, वार्ड नौ में 13, वार्ड बारह में 17, वार्ड चौदह में 14, वार्ड सोलह में 17 लाख 40 हजार, वार्ड सत्रह में साढ़े 17 और वार्ड बीस में 19 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

राजनीति नहीं शहरहित में होगा काम
राजनीति के बजाय शहरहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हमारा काम है। लोग तो डिवाइडर तोड़कर विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनवाते हैं लेकिन परिषद स्वच्छता के साथ-साथ सड़कों, नालियों और पार्कों का विकास कराने के लिए
कृत संकल्प है।
- अजय चांडक, सभापति नगर परिषद

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग