6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पीएसडी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रावला मंडी.
less than 1 minute read
Google source verification
dead body

एक पीएसडी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रावला मंडी.

इलाके के 281 हैड के नजदीक चक एक पीएसडी में मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों को सूचना मिली वे मौके पर एकत्र होने लगे। शव ज्यादा पुराना नहीं है। मृतक की आयु करीब पचास वर्ष है।


पुलिस के अनुसार उन्हें मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने चक 281 हैड के नजदीक शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। अज्ञात व्यक्ति के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं है। ऐसे में उसकी पहचान में भी परेशानी आ रही है। पुलिस ने आसपास के इलाके में 281 हैड के नजदीक शव मिलने की सूचना भिजवाई है लेकिन अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस इलाके में व्यक्ति की पहचान के बारे में जानकारी जुटा रही है। आसपास के लोगों से अज्ञात व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग