4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहार पर बाजार सजे, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में होगी जमकर खुरीदारी

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
festival

त्योहार पर बाजार सजे, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में होगी जमकर खुरीदारी

शाम छह से साढ़ेआठ बजे तक अधिक खरीदारी की उम्मीद
श्रीगंगानगर. दीपावली से पूर्व धनतेरस का व्यापारियों को सालभर इंतजार रहता है, वहीं लोग भी जेवर व बर्तन सहित अन्य सामान शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए तैयार रहते हैं।

शहर में धनतेरस को लेकर बाजारों में दुकानदारों की ओर से दुकानों को सजा लिया है। व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। त्योहार को लेकर पुलिस ने भी व्यवस्था कर ली है।


दीपावली से पूर्व धनतेरस पर ही शुभ मुहूर्त में लोग वाहन, जेवर, बर्तन सहित अन्य सामान की खरीदारी करते हैं। शोरूमों पर वाहनों की बुकिंग पहले ही हो जाती है और ग्राहक धनतेरस के शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। इसी शुभ मुहूर्त में ग्राहकों की ओर से वाहनों को शोरूम से उठाया जाताा है। वहीं बाजारों में बर्तनों की दुकानें सज चुकी है।

लोग धनतेरस पर बर्तन खरीदना भी शुभ मानते हैं। इसलिए ग्राहक कोई ना कोई बर्तन इसदिन खरीदकर घर ले जाता है। इसके अलावा धनतेरस के शुभ मुहूर्त में ही लोग जेवरातों की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा चांदी के सिक्के खरीदने का चलन भी है। चांदी के सिक्के भी इस दिन खरीद करना शुभ माना जाता है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग