5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुप्रबंधन की वजह से होता है घाटा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Rajasthan Power Generation Employees Association

कुप्रबंधन की वजह से होता है घाटा

सूरतगढ़ थर्मल.

राजस्थान विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ का पांचवां त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को आवासीय कॉलोनी स्थित मैरिज पैलेस में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में प्रदेश की सभी तापीय परियोजनाओं से भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह सांखला, भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री कैलाश सैन सहित अतिथियोंं ने भगवान विश्वकर्मा, दन्तोपन्त एवं भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता कैलाश सैन ने कहा कि मजदूरों ने प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण हुए घाटे को मुनाफे में बदल दिया है।

घाटा कर्मियों व मजदूरों की वजह से नहीं बल्कि कुप्रबंधन की वजह से होता है। इसकी सीबीआई जांच हो और दोषियों को सजा मिले। उन्होंने कहा कि पूर्व की प्रदेश सरकार ने सस्ती बिजली पैदा करने वाली थर्मल परियोजनाओं को बन्द कर निजी क्षेत्र से महंगी बिजली के अनुबंध किए थे। अधिवेशन में सूरतगढ़, कोटा, छबड़ा, झालावाड़, बांसवाड़ा गिरल आदि तापीय परियोजना के भामस संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उदघाटन सत्र वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ते हुए प्रदेश महामंत्री सतीश प्रसाद चमोला ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की 2400 ग्रेड पे की मांग पूरी होगी जरूर होगी।

एवं प्रदेश की अन्य परियोजनाओं की तरह सूरतगढ़ में भी जल्द ही पदोन्नति होगी। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए भामस के उपाध्यक्ष गोविन्दराम जोशी ने कहा कि पैसों से ज्यादा काम की मांग करने की जरूरत है। क्योंकि काम है तो मजदूर का अस्तित्व है। मुख्य अभियंता एमएल शर्मा ने परियोजना प्रशासन की तरफ से संगठन को श्रमिक हितों के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया।


अधिवेशन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह सांखला ने कहा कि प्रदेश के तकनीकी कर्मचारी, हैल्पर को अन्य प्रदेशों के मुकाबले काफी कम वेतन मिलता है। वेतन के नाम पर शोषण हो रहा है। इस मौेके पर महेंद्र सिंह शेखावत, महावीर सिंह नाथावत, राम चक्रवर्ती, गणेश पटेल, रामबाबू नागर आदि ने विचार रखे। इसके बाद प्रदेश व स्थानीय ईकाई की कार्यकारिणी घोषित की गई।

रक्तदान शिविरों में नागरिकों ने दिखाया उत्साह
सूरतगढ़.

महावीर इंटरनेशनल की ओर से रविवार को चौपड़ा धर्मशाला में संस्था का 152वां स्वेच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। ििशवर में श्रीगंगानगर के तपोवन ब्लड बैक की मोबाइल टीम ने 152 यूनिट रक्त संग्रहीत किया। शिविर का उदघाटन समाजसेवी हरबंसलाल उर्फ राजू डोडा ने रिबन काटकर किया। परियोजना निदेशक कालूराम बिश्नोई व लालचन्द वर्मा के अनुसार शिविर में संजय बैद, दलीप मिश्रा, रमेश चन्द्र माथुर, तारासिंह, मनोज सोमानी आदि का सहयोग दिया।

इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र व उपहार प्रदान किये गये। इस सत्र में तीन और चार बार रक्तदान करने वाले एवं दो बार रक्तदान करने वाले दम्पत्तियों को तपोवन ब्लड बैंक के स्थापना दिवस पर 19 अगस्त को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


166 यूनिट रक्त सगं्हीत
श्रीबिजयनगर.

श्रीबिजयनगर सेवा समिति व श्रीअरोड़वंश धर्मशाला प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में अरोड़वंश धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।


समिति के सदस्य दर्शन सिंह करीर ने बताया कि श्रीगंगानगर के तपोवन ब्लड बैंक व सूरतगढ़ के मैत्री ब्लड बैंक की मोबाइल टीम ने 166 यूनिट रक्त संग्रहीत किया। इस शिविर में वीना मिड्ढ़ा, महावीर प्रसाद मिड्ढ़ा, सुभाष दुआ, प्रेम नागपाल, तरुण तनेजा, नवीन मिड्ढ़ा, भगवानदास छाबड़ा, डोगरदास चुघ आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग